Tata Group Stocks Today: शेयर बाजार आज 10 अक्टूबर को हल्की मजबूती के साथ खुला. बाजार खुलते ही नजर टाटा ग्रुप के मानद चेयरमैन रतन टाटा के निधन के चलते टाटा शेयरों पर है. बताते चलें कि ग्रुप के 16 कंपनियों के शेयर लिस्ट हैं. इन शेयरों में तेज एक्शन देखने को मिल रहा है. इनमें टीसीएस, टाटा इनवेस्टमेंट, ट्रेंट, टाटा मोटर्स, टाटा टेक्नोलॉजीज समेत अन्य शेयर शामिल हैं. रतन टाटा ने बुधवार को देर रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली. आज बाजार बंद होने के बाद टीसीएस सितंबर तिमाही के नतीजे भी जारी करेगी.
टाटा ग्रुप के शेयरों का हाल
दोपहर सवा 12 बजे टीसीएस का शेयर बीएसई पर करीब एक फीसदी की मजबूती के साथ 4285 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है. कंपनी का कुल मार्केट कैप 15.38 लाख करोड़ रुपए है. टाटा स्टील का शेयर मामूली तेजी के साथ 159 रुपए के भाव पर है. टाटा मोटर्स का शेयर हल्की गिरावट के साथ 933 रुपए के बाव पर कारोबार कर रहा है. टाइटन कंपनी का शेयर करीब एक फीसदी गिरावट के साथ 3461 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है.
टाटा केमिकल का शेयर करीब 6 फीसदी के उछाल के साथ 1171 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है. टाटा पावर कंपनी का शेयर भी 2 फीसदी की मजबूती के साथ 470 रुपए के पास पहुंच गया है. इंडियन होटल्स कंपनी का शेयर करीब 2 फीसदी की मजबूती के साथ 706 रुपए के पार निकल गया है. टाटा कंज्युमर प्रोडक्ट्स का शेयर हल्की कमजोरी के साथ 1115 रुपए के भाव पर फिसल गया है.

शेयरों में 11% तक की तेजी
टाटा कम्युनिकेशन का शेयर आधे फीसदी से ज्यादा की मजबूती के साथ 1965 रुपए एके पार निकल गया है. वोल्टास का शेयर हल्की तेजी के साथ 1789 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है. ट्रेंट लिमिटेड का शेयर पौने दो फीसदी की गिरावट के साथ 8088 रुपए पर फिसल गया है. टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन का शेयर करीब 11 फीसदी की तेज उछाल के साथ 7244 रुपए के भाव पर पहुंच गया है.
एक्सचेंज आंकड़ों के मुताबिक टाटा मेटालिक्स का भाव सपाट 1111 रुपए पर है. टाटा एलेक्सी का शेयर करीब ढाई फीसदी की मजबूती के साथ 7803 रुपए के पास निकल गया है. नेल्को लिमिटेड का शेयर भी करीब 2 फीसदी की तेजी के साथ 1016 रुपए के पार ट्रेड कर रहा है. टाटा टेक्नोलॉजीज का शेयर करीब डेढ़ फीसदी की मजबूती के साथ 1065 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications