Ratan Tata Net worth in Hindi: देश के दिग्गज उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन नवल टाटा अब नहीं रहे. उनका 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया. वे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उम्र संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए भर्ती थे, जहां उन्हें सोमवार को भर्ती कराया गया था. कल यानी बुधवार को उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई, जिसकी वजह से देर रात उनका निधन हो गया. भारतीय उद्योग जगत समेत देशभर में शोक है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश और दुनिया भर के बिजनेसमैन दुख जताया है.
प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखे पोस्ट में लिखा कि श्री रतन टाटा जी एक दूरदर्शी बिजनेस लीडर, दयालु आत्मा और एक असाधारण इंसान थे. उन्होंने भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों में से एक को स्थिर नेतृत्व दिया. साथ ही, उनका योगदान बोर्डरूम से कहीं आगे तक गया. अपनी विनम्रता, दयालुता और हमारे समाज को बेहतर बनाने के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के कारण उन्होंने कई लोगों का प्रिय बना लिया.
आनंद महिंद्रा ने कहा - आपको भुलाया नहीं जा सकता
महिंद्रा समूह के प्रेसिडेंट आनंद महिंद्रा ने एक्स पर अपना गहरा दुख व्यक्त किया. एक्स पर लिखे पोस्ट में कहा कि मैं रतन टाटा की अनुपस्थिति को स्वीकार नहीं कर पा रहा हूँ. भारत की अर्थव्यवस्था ऐतिहासिक छलांग लगाने के कगार पर खड़ी है. रतन टाटा के जीवन और कार्य का हमारे इस स्थिति में होने में बहुत बड़ा योगदान है. आनंद महिंद्रा ने लिखा किअलविदा और भगवान भला करे। आपको भुलाया नहीं जाएगा. क्योंकि किंवदंतियाँ कभी नहीं मरतीं... ओम शांति.
टाटा ग्रुप से 1962 में जुड़े
रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को मुंबई में हुआ था. उनके पिता नवल टाटा और मां सूनी टाटा हैं. उन्होंने 8वीं तक की पढ़ाई कैंपियन स्कूल में पूरी की. फिर मुंबई के कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल और शिमला के बिशप कॉटन स्कूल में आगे की पढ़ाई की. इसके बाद वे कॉर्नेल यूनिवर्सिटी गए. रतन टाटा ने 1962 में भारत वापस लौटने से पहले लॉस एंजिल्स में जोन्स और एमोंस के साथ कुछ समय तक काम किया था. फिर उसी साल टाटा ग्रुप में शामिल हो गए और जमशेदपुर में टाटा स्टील डिवीजन के साथ काम किया. रतन नवल टाटा ने 1975 में हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में मैनेजमेंट का कोर्स पूरा किया. उन्होंने 1991 में टाटा ग्रुप के प्रेसिडेंट का पद संभाला.

रतन टाटा की नेटवर्थ
रतन टाटा का नाम भले ही के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में नीचे आता है, लेकिन उन्हें अपने व्यापारिक साम्राज्य और अपनी मजबूत कार्य नीति के लिए जाना जाता है. वे IIFL वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 में 421वें स्थान पर थे. रतन टाटा की नेट वर्थ 3,800 करोड़ रुपए थी . साल 2021 में उनकी कुल संपत्ति 3,500 करोड़ रुपए थी. दरअसल, रतन टाटा की नेटवर्थ कम होने की वजह यह है कि टाटा ट्रस्ट्स, होल्डिंग कंपनी टाटा संस के तहत फर्मों द्वारा की गई कुल कमाई का 66% धर्मार्थ कार्यों के लिए योगदान देता है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications