Paytm Payment Banks: आज एक बड़ी खबर सामने आई है जिसके तहत रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने पेटीएम पर रोक लगा दी है। आने वाले फरवरी महीने के 29 तारीख के बाद से आंखों के द्वाराप्रीपेड वॉलेट का इस्तेमाल करके फास्टैग रिचार्ज करने की सुविधा भी बंद हो जाएगी। इसमें आपको किसी भी तरह का कैशबैक नहीं मिलेगा और ना ही आप क्रेडिट से लेनदेन या फिर टॉप अप कर पाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पेटीएम पेमेंट बैंक को साल 2022 के मार्च महीने में ही नए ग्राहकों को को जोड़ने की प्रक्रिया को रोकने का निर्देश दिया गया था।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की 29 जनवरी के बाद आप किसी भी ग्राहक खाते प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट वॉलेट और फास्ट टैग में जमा या टॉप अप करने कि किसी भी सुविधा का लाभ पेटीएम के जरिए नहीं उठा पाएंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा इस पर रोक लगाई जानी है।

इसके लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। इस नोटिफिकेशन में साफ किया गया है कि पेटीएम पेंमेंट बैंक की यूपीआई पेमेंट, आधार के द्वारा पेमेंट, इंस्टेंट मोबाइल पेमेंट सर्विस और बिल पेमेंट ट्रांजैक्शन पर की सेवाओं पर भी 29 फरवरी से रोक लगाई जानी है।
केंद्रीय बैंक के द्वारा कंपनी के नोएडा स्थित हेड क्वार्टर में 29 फरवरी के बाद से किसी भी तरह के क्रेडिट ट्रांजैक्शन और टॉप अप जो की वॉलेट के जरिए किया जाता है उसे तत्काल प्रभाव से रोकने का निर्देश दिया गया है।
सुरक्षित रहेंगे आपके पैसे
हालांकि लोगों को दिक्कत ना हो इस बात का ध्यान भी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा रखा गया है। इसके तहत अगर आपका पैसा पहले से ही पेटीएम के पेमेंट बैंक अकाउंट में है, तो उसे आप निकल सकते हैं या कहीं पर ट्रांसफर भी कर सकते हैं। तो अगर आपका पैसा पहले से पेटीएम वॉलेट में है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।
आरबीआई ने बताया है कि पेटीएम के ऊपर एक ऑडिट की गई थी, जिसमें उसे रिजर्व बैंक के मानकों को पूरा करता नहीं पाया जा रहा है, यही कारण है कि अब रिजर्व बैंक ने पेटीएम की सेवाओं पर रोक लगाने का फैसला किया है।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के निर्देश के अनुसार जल्द से जल्द पेटीएम की इस सर्विस को टर्मिनेट किया जाना है, लेकिन इसमें देर भी होती है तो इसे 29 फरवरी तक किसी भी हाल में बंद किया जाना है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की कंपनी ने 11 मार्च 2022 के बाद से पेटीएम को ग्राहकों की नई ऑन बोर्डिंग से रोका था। गौरतलब है कि रिजर्व बैंक की मनाही के बाद भी पेटीएम पेमेंट बैंक लगातार नए कस्टमर की ऑनबोर्डिंग कर रहा था।
कल पेटीएम के शेयरों में देखने को मिल सकती है गिरावट
हालांकि रिजर्व बैंक की इस प्रतिक्रिया का असर कल पेटीएम के स्टॉक पर भी देखने को मिल सकता है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की इस कार्यवाही से कल पेटीएम के स्टॉक में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki Q3 Results: दिसंबर क्वार्टर में 33 फिसदी तक बढ़ा मारुति सुजुकी का मुनाफा
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications