भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने एक बड़ा और राहत भरा कदम उठाया है, जिससे लाखों उधारकर्ताओं और छोटे कारोबारियों को सीधा फायदा मिलेगा। आरबीआई ने सभी बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFCs) को निर्देश दिया है कि वे फ्लोटिंग रेट पर दिए गए लोन और एडवांस पर पूर्व-भुगतान (Pre-payment) चार्ज वसूलना बंद करें।

कब से लागू होगा नया नियम?
आरबीआई द्वारा जारी यह नया नियम 1 जनवरी 2026 से लागू होगा। इसका मतलब है कि जो भी लोन या एडवांस इस तारीख के बाद स्वीकृत या रिन्युअल किया जाएगा, उस पर प्री-पेमेंट चार्ज नहीं लगेगा।
किन लोगों को मिलेगा फायदा?
इस नए नियम का सीधा फायदा दो तरह के उधारकर्ताओं को मिलेगा। व्यक्तिगत (Individual) ग्राहक, जिन्होंने पर्सनल या बिजनेस के लिए लोन लिया है। सूक्ष्म एवं लघु उद्यम (MSE), जो छोटे पैमाने पर व्यापार कर रहे हैं। RBI ने कहा है कि इन वर्गों के लिए सस्ती और बिना रुकावट वाली फाइनेंसिंग जरूरी है। प्री-पेमेंट शुल्क की वजह से कई लोग कर्ज से जल्दी मुक्त नहीं हो पाते थे, अब यह रुकावट हट जाएगी।
कौन से बैंक और संस्थान होंगे शामिल?
यह निर्देश सभी प्रमुख फाइनेंशियल संस्थानों पर लागू होंगे, जैसे:
कमर्शियल बैंक (कुछ अपवाद जैसे लघु वित्त बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक को छोड़कर)
एनबीएफसी - अपर लेयर (NBFC-UL)
अखिल भारतीय वित्तीय संस्थान (AIFI)
टियर 4 शहरी सहकारी बैंक
इन संस्थानों को किसी भी फ्लोटिंग रेट लोन पर प्री-पेमेंट चार्ज लगाने की अनुमति नहीं होगी।
50 लाख तक के लोन पर विशेष छूट
कुछ बैंकों को लेकर विशेष नियम बनाए गए हैं। जैसे: लघु वित्त बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, टियर 3 शहरी सहकारी बैंक, राज्य व केंद्रीय सहकारी बैंक एनबीएफसी मिडल लेयर (NBFC-ML) ये सभी 50 लाख रुपए तक के लोन पर कोई पूर्व-भुगतान चार्ज नहीं वसूल सकेंगे।
ओवरड्राफ्ट और कैश लोन पर क्या होगा?
अगर कोई ग्राहक ओवरड्राफ्ट या कैश लोन समय से पहले बंद करना चाहता है और इसकी जानकारी बैंक को पहले दे देता है, तो उस पर भी कोई चार्ज नहीं लगेगा-बस शर्त यही है कि लोन तय समय पर बंद हो जाना चाहिए।
सभी प्रकार के भुगतान पर लागू होगा नियम
यह नियम इस बात पर भी लागू होगा कि ग्राहक लोन किस स्रोत से चुकाता है चाहे वो खुद की बचत से चुकाए या किसी अन्य लोन से। आंशिक या पूर्ण भुगतान दोनों ही मामलों में यह छूट लागू रहेगी।
लोन ग्राहकों को राहत की बड़ी खबर
आरबीआई का यह कदम आम ग्राहकों, छोटे व्यापारियों और स्वरोजगार करने वालों के लिए एक अच्छा बदलाव है। इससे उन्हें अपने लोन को बिना किसी जुर्माने के जल्दी चुकाने की सुविधा मिलेगी और कर्ज से जल्दी बाहर निकलने का रास्ता आसान होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications