RBI Bought Gold From Britain: धनतेरस का त्यौहार देशबर में धूमधाम से मनाया जाता है। धनतेरस को दिवाली की शुरूआत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन देशवासी भारी संख्या में सोना खरीदते हैं। इस बार दिलचस्प बात यह है कि लोगों के साथ-साथ आरबीआई ने भी इस मौके पर सोने को तवज्जों दी है।

सितंबर के अंत तक आरबीआई के पास था इतना सोना
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) लंदन स्थित बैंक ऑफ इंग्लैंड से अतिरिक्त 102 टन सोना भारत में ले आया है। इसका कदम का मकसद देश के घरेलू गोल्ड रिजर्व को बढ़ाना है। फॉरेक्स रिजर्व पर लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर के अंत तक आरबीआई के पास 855 टन सोना था, जिसमें से 510.5 टन अब देश में ही सुरक्षित रूप से मौजूद है। सितंबर 2022 से अब तक कुल 214 टन सोना वापस लाया जा चुका है। दरअसल, अधिकारियों का मानना है कि भारत के गोल्ड रिजर्व्स का एक बड़ा हिस्सा देश के भीतर ही रखना सुरक्षित है।
मई में इंग्लैंड से 100 मिलियन टन सोना वापस लाया गया था, जो 1990 के दशक के बाद सबसे बड़ा ट्रांसफर था और उस समय पेमेंट बैलेंस के संकट को हल करने के लिए विदेशों में सोना गिरवी रखा गया था।
सोने की शिपमेंट को रखा गया गोपनीय
RBI और सरकार ने इस बार भी सोने की शिपमेंट को गोपनीय रखने के लिए स्पेशल विमानों और सख्त सुरक्षा प्रबंधों की मदद ली। सोने के इस परिवहन के लिए टैक्स से छूट भी आवश्यक थी। अधिकारियों के अनुसार, इस बचे हुए साल में और ट्रांसफर की संभावना नहीं है। लेकिन इस दौरान आगे के ट्रांसफर्स से इनकार नहीं किया गया है।
आरबीआई के मुताबिक, भारत के कुल फॉरेक्स रिजर्व में अब सोना 9.3 फीसदी है, जो मार्च में 8.1 फीसदी था और इसके अलावा, आरबीआई की लगभग 20 टन होल्डिंग्स गोल्ड रिजर्व्स में रखी गई हैं। इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, सितंबर के अंत में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार का 9.3 प्रतिशत बन गया, जो मार्च के अंत में 8.1 प्रतिशत था।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications