नई दिल्ली, फरवरी 4। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एक और कोऑपरेटिव बैंक पर सख्ती का डंडा चलाया है। इस बार आरबीआई ने इंडिपेंडेंस को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद किया है। यह एक महाराष्ट्र के नासिक शहर की बैंक है। आरबीआई के अनुसार इस सहकारी बैंक के पास पर्याप्त पूंजी नहीं बची है। इसके अलावा अब इस बैंक में आमदनी की संभावनाएं भी नहीं हैं। ऐसे में ग्राहकों की सुरक्षा के लिहाज से इस बैंक के खिलाफ कठोर कदम उठाया जा रहा है। आरबीआई के अनुसार 3 फरवरी, 2022 के बाद से इंडिपेंडेंस को-ऑपरेटिव बैंक अपनी कारोबारी गतिविधियां जारी नहीं रख सकेगा। वहीं इसके चलते अब ग्राहकों का जमा पैसा भी फंस गया है। आइये जानते हैं कि यह पैसा मिलेगा या नहीं।
जानिए क्या होगा ग्राहकों के जमा पैसे का
बैंकों में जो भी पैसा जमा होता है उसका एक बीमा किया जाता है। यह बीमा आरबीआई के निर्देश के अनुसार ही होता है। इंडिपेंडेंस को-ऑपरेटिव बैंक के ग्राहकों का पैसा भी इसी बीमा के तहत दिया जाएगा। आइये जानते हैं इस स्कीम के तहत किसे पैसा मिलेगा और किसे नहीं।
ये है बीमा स्कीम का डिटेल
इंडिपेंडेंस को-ऑपरेटिव बैंक में जमा पैसा अब जमा बीमा और ऋण गारंटी निगम (डीआईसीजीसी) की तरफ से भुगतान किया जाएगा। ऐसे में ग्राहकों का जमा 5 लाख रुपये तक तो पूरा वापस किया जाएगा। लेकिन अगर जमा पैसा 5 लाख रुपये से ज्यादा का है, तो वह डूब जाएगा। हालांकि इंडिपेंडेंस को-ऑपरेटिव बैंक की तरफ से दी जानकारी के अनुसार उनके बैंक में करीब 99 प्रतिशत से ज्यादा ग्राहकों का जमा पैसा 5 लाख रुपये से कम है। ऐसे में उनको अपना पूरा जमा पैसा मिल जाएगा। लेकिन जिनका जमा 5 लाख रुपये से ज्यादा उनको केवल 5 लाख रुपये ही मिलेगा। बाकी जमा पैसा डूब जाएगा।
कई बैंकों पर सख्ती कर चुका है आरबीआई
आरबीआई कोआपरेटिव बैंकों के संचालन को दुरुस्त करने में लगा है। इसके तहत जो बैंक नियमों के तहत नहीं चल पा रहे हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले आरबीआई महाराष्ट्र में मलकापुर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक पर पाबंदी लगा चुका है। वहीं डॉ. शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर रोक लगा चुका है। इसके अलावा महाराष्ट्र में करनाला नागरी सहकारी बैंक पर भी आरबीआई सख्ती कर चुका है। वहीं पश्चिम बंगाल के बगनान में आधारित यूनाइटेड कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का लाइसेंस भी आरबीआई रद कर चुका है।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications