RBI Bank Name Change: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक अहम घोषणा करते हुए बताया कि नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड का नाम अब बदलकर 'स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड' कर दिया गया है। यह बदलाव आरबीआई अधिनियम 1934 की दूसरी शेड्यूल के तहत दर्ज किया गया है।

इस बदलाव के बाद बैंक ग्राहकों के मन में कई सवाल उठे हैं, जैसे-क्या पुराने डेबिट कार्ड और चेकबुक काम करेंगे? IFSC कोड बदलेंगे या नहीं? चलिए आपको बताते हैं इन सभी सवालों का जवाब आसान तरीके से।
नाम बदलने से ग्राहकों पर क्या असर होगा?
बैंक का नाम बदलने का असर ग्राहकों की रोजमर्रा की बैंकिंग सेवाओं पर फिलहाल नहीं पड़ेगा। आप अपने पुराने पासबुक, डेबिट कार्ड और चेकबुक को पहले की तरह इस्तेमाल करते रह सकते हैं। बैंक की तरफ से जब तक कोई नई सूचना नहीं आती तब तक किसी तरह का बदलाव करने की जरूरत नहीं है।
IFSC कोड में बदलाव होगा या नहीं?
IFSC कोड वह यूनिक पहचान होती है जिससे ऑनलाइन ट्रांजैक्शन (NEFT, RTGS, IMPS) होते हैं। हालांकि, इसमें बैंक के नाम का हिस्सा होता है, फिर भी सिर्फ नाम बदलने से यह कोड तुरंत नहीं बदलेगा। अगर भविष्य में IFSC कोड बदले जाते हैं, तो बैंक या RBI इसके बारे में स्पष्ट और समय रहते जानकारी देगा।
बदलाव की प्रक्रिया कैसी होगी?
इस तरह का नाम बदलाव धीरे-धीरे लागू किया जाता है ताकि ग्राहकों को किसी तरह की दिक्कत न हो। बैंक अपनी तरफ से सभी जरूरी बदलावों की जानकारी SMS, ईमेल या बैंक नोटिस के जरिए ग्राहकों तक पहुंचाता रहेगा।
किसी तरह की मदद चाहिए तो क्या करें?
अगर आपको इस नाम बदलाव को लेकर कोई शंका है, तो आप अपनी नजदीकी बैंक शाखा में जाकर जानकारी ले सकते हैं या फिर बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करके बात कर सकते हैं।
कुल मिलाकर ग्राहकों को चिंता करने की जरूरत नहीं
बैंक का नाम बदलना एक सामान्य प्रक्रिया है। इससे खातों की स्थिति, पैसे की सुरक्षा या बैंकिंग सुविधाओं पर कोई असर नहीं होता। आप अपने सभी मौजूदा डॉक्यूमेंट-जैसे पासबुक, चेकबुक और कार्ड का इस्तेमाल जैसे पहले करते थे वैसे ही करते रहें।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications