नई दिल्ली, मार्च 14। आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 11 मार्च को नए ग्राहकों को जोड़ने से रोक दिया था, क्योंकि इसने भारत के नियमों का उल्लंघन करते हुए डेटा को विदेशों में सर्वरों में ट्रांसफर करने की अनुमति दी थी। इसने अपने ग्राहकों को ठीक से वेरिफाई नहीं किया था। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा वार्षिक निरीक्षण में पाया गया कि कंपनी के सर्वर चीन-आधारित फर्मों के साथ जानकारी साझा कर रहे थे, जो अप्रत्यक्ष रूप से पेटीएम पेमेंट्स बैंक में हिस्सेदारी रखते हैं।
पेटीएम ने किया खंडन
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट में ब्लूमबर्ग के हवाले से पेटीएम पेमेंट्स के चीन स्थित फर्मों के साथ डेटा शेयर करने की बात कही गयी है। हालांकि पेटीएम के एक प्रवक्ता ने इस रिपोर्ट का खंडन किया है। रिपोर्ट के अनुसार प्रवक्ता ने कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक का चीनी फर्मों को डेटा लीक होने का दावा पूरी तरह से गलत है और केवल सनसनीखेज है।
पूरी तरह से घरेलू बैंक
पेटीएम प्रवक्ता के अनुसार पेटीएम पेमेंट्स बैंक के पूरी तरह से घरेलू बैंक होने पर गर्व है और डेटा लोकेलाइजेशन पर आरबीआई के निर्देशों का पूरी तरह से अनुपालन करता है। बैंक का सारा डेटा देश के भीतर रहता है। उन्होंने कहा है कि कंपनी डिजिटल इंडिया इनिशिएटिव के सच्ची विश्वासी है और देश में फाइनेंशियल इंक्लूजन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
पेटीएम है जॉइंट वेंचर
पेटीएम पेमेंट्स बैंक पेटीएम और इसके संस्थापक विजय शेखर शर्मा के बीच एक संयुक्त उद्यम है। चीन के अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग और उसके सहयोगी, जैक मा के एंट ग्रुप के पास पेटीएम के शेयर हैं। पेटीएम पेमेंट्स बैंक की वेबसाइट के अनुसार इसके पास 30 करोड़ से अधिक वॉलेट और 6 करोड़ बैंक खाते हैं। बीते शुक्रवार को आरबीआई ने "मैटेरियल सुपरविजरी चिंताओं" का हवाला देते हुए, पेटीएम पेमेंट्स बैंक को और अधिक ग्राहक जोड़ने से रोक दिया था। बैंक ने उसे अपने आईटी सिस्टम के ऑडिट के लिए एक आईटी ऑडिट फर्म नियुक्त करने का भी निर्देश दिया।
पेटीएम का शेयर डूबा
आज पेटीएम (वन97 कम्यूनिकेशन) का शेयर आज 774.80 रुपये के स्तर पर खुला और अंत में 675.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस प्रकार इसे शेयर ने आज 12.84 फीसदी का घाटा कराया है। पेटीएम पर आरबीआई ने नए पेमेंट्स बैंक ग्राहक बनाने पर रोक लगाई है। इस खबर का असर यह रहा कि यह शेयर आज बहुत ही ज्यादा टूट गया।
कितना गिरा शेयर
सही मायनों में पेटीएम का शेयर केवल गिरने वाले नहीं बल्कि तबाह करने वाले शेयरों में शामिल है। 18 नवंबर को अपनी लिस्टिंग के बाद से, पेटीएम के शेयर 2,150 रुपये के इश्यू प्राइस से 70 फीसदी से अधिक नीचे फिसल चुका है। आज शेयर बाजार में तेजी दर्ज की गयी, बावजूद इसके पेटीएम का शेयर लुढ़का। इस कीमत पर आईपीओ के माध्यम से कंपनी ने 1.39 लाख करोड़ रुपये की वैल्युएशन रखी थी। जब अब इसकी मार्केट वैल्यू केवल 43,798.08 करोड़ रु रह गयी है। पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने अपने बयान में कहा कि वह चिंताओं को दूर करने के लिए बैंकिंग नियामक के साथ काम कर रहा है। कंपनी आरबीआई की मंजूरी प्राप्त करने के बाद ही नए खाते खोल सकेगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications