नई दिल्ली, मई 5। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच आज 5 मई को आरबीआई पूरे एक्शन में नजर आया। आरबीआई गर्वनर शक्तिकांता दास आज अचानक एक प्रेस कॉन्फ्रेस कर कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि इस दूसरी लहर से अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है। हालांकि आरबीआई इससे जुड़ी स्थितियों पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि कोरोना की पहली लहर के बाद अर्थव्यवस्था में रिकवरी दिखनी शुरू हुई थी, लेकिन दूसरी लहर ने एक बार फिर संकट पैदा कर दिया है। आइये जानते हैं आज की गई बड़ी घोषणाओं के बारे में।

-बैंक खातों की केवाई को लेकर आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बड़ी घोषणा की है। आरबीआई ने मौजूदा स्थिति में केवाईसी नियमों में कुछ बदलाव किए गए हैं। अब वीडियो के जरिए केवाई को मंजूरी दी गई है।
-आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि स्वस्थ सुरक्षा को लेकर 50,000 करोड़ रुपये की विशेष व्यवस्था की गई है। इमरजेंसी हेल्थ सेवा के लिए 50,000 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे। इसके अलावा प्राथमिकता वाले सेक्टरों के जल्द ही लोन और इंसेंटिव का प्रावधान किया जाएगा। इसके अलावा बैंक कोविड लोन भी देंगे।
-आरबीआई 35000 करोड़ रुपये की गर्वमेंट सिक्योरिटीज की खरीद का दूसरा चरण 20 मई को शुरू करेगा।
-आरबीआई एसएफबी के तहत 10000 करोड़ का टीएलआरओ भी लाया जाएगा। इनके लिए 10 लाख प्रति उधारकर्ता की सीमा होगी। यह सुविधा 31 मार्च 2022 तक मिलेगी।
-राज्यों के लिए ओवरड्राफ्ट सुविधा में भी राहत दी गई है। राज्यों की ओवरड्राफ्ट सुविधा की अवधि बढ़ाकर 50 दिन कर दिया गया है।
-शक्तिकांत दास के अनुसार मॉनसून के इस साल सामान्य रहने का अनुमान है, जिसका महंगाई पर सकारात्मक असर रहेगा। खाद्यान्न उत्पादन पिछले साल भी अच्छा रहा था।
-शक्तिकांत दास ने कहा कि रिजर्व बैंक कोविड-19 से जुड़ी उभरती परिस्थितियों पर अपनी नजर बनाए रखेगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बैंक दूसरी लहर से प्रभावित देश के नागरिकों, बिजनेस इकाइयों और संस्थाओं के लिए यथासंभव कदम उठाना जारी रखेगा।
-शक्तिकांत दास ने कहा कि जनवरी से मार्च के बीच खपत में बढ़त दर्ज हुई है। साथ ही बिजली की खपत में भी तेजी आई है। वहीं रेलवे के माल भाड़े में बढ़ोतरी हुई है।
-शक्तिकांत दास ने कहा कि कहा कि पीएमआई अप्रैल में 55.5 पर पहुंच गया है, जो मार्च से बढ़ा है।
-सीपीआई भी बढ़ा है, जो मार्च में 5.5 फीसद हो गया। दाल-दलहन, तिलहन और दूसरे जरूरी सामान के रेट में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। ऐसा कोविड के कारण सप्लाई चेन की सीरीज टूटने के चलते हुआ है।
-भारत का एक्सपोर्ट मार्च में काफी बढ़ा है। वहीं अप्रैल में यह तेजी से बढ़त दर्ज हुई है।
-आरबीआई के 200 से ज्यादा अधिकारी अभी भी अपने घर से दूर रहकर काम कर रहे हैं। यह क्वारेंटाइन फेसिलिटी चालू रहेगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications