नयी दिल्ली। कोरोनावायरस से महामारी से बचने के लिए कई तरह की सलाह जारी की गयी हैं, जिनमें हाथों को साफ रखना शामिल है। इसके अलावा कैश के इस्तेमाल से भी बचने को कहा गया है। आरबीआई और कई बैंकों ने डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल करने को कहा है। इस बीच आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने एक वीडियो जारी करके लोगों को कोरोना से बचना के लिए सलाह दी है। शक्तिकांत दास ने कोरोवावायरस के कारण देश भर में चल रहे लॉकडाउन के बीच जारी किया है। पीएम मोदी ने पूरे देश में 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान कर रखा है, जो 14 अप्रैल तक लागू रहेगा। आइये जानते हैं क्या है आरबीआई गवर्नर का खास संदेश।
डिजिटल पेमेंट का करें इस्तेमाल
आरबीआई गवर्नर ने जनत से अपील की है कि कोरोनावायरस से बचने के लिए कैश करेंसी की जगह अधिक से अधिक डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल करें। लोगों को डिजिटल ट्रांसेक्शन पर अधिक ध्यान देने को कहा गया है। शक्तिकांत दास ने कहा कि कोरोनावायरस देश के लिए हर तरह से एक बड़ा संकट है और बचाव ही इसका इकलौता उपाय है। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस की वजह से देश संकट के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में लोगों को घर में रह कर ही उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने को कहा है। इसके लिए आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या किसी भी यूपीआई मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
नोटों से कोरोना फैलने का खतरा
आरबीआई गवर्नर ने लोगों को सलाह दी कि डिजिटल लेन-देन करें और सुरक्षित रहें। उनकी सलाह का साफ मतलब है कि नोटों से कोरोना फैल सकता है और लगातार करेंसी से लेन-देन करने से इसके फैलने की संभावना अधिक है। इस लिहाज से डिजिटल लेन-देन करना ही बेहतर विकल्प है। गौरतलब है कि कोरोनावायरस की वजह से लागू किये गये लॉकडाउन के कारण आरबीआई ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इनमें वित्तीय लिहाज से कई बड़े ऐलान किये गये हैं ताकि जनता को आर्थिक समस्या न हो। आरबीआई ब्याज दर घटाने, लिक्विडिटी बढ़ाने और ईएमआई पर राहत दी है।
डिजिटल लेन-देन भी घटी
वैसे बता दें कि कोरोनावायरस की वजह से डिजिटल पेमेंट के जरिये होने वाले लेन-देन में भी कमी आई है। होना इसका उल्टा चाहिए था, क्योंकि वायरस से बचने के लिए नोटों के बजाय लोगों को डिजिटल पेमेंट का अधिक इस्तेमाल करना चाहिए था। मगर दुकानें बंद होने, एयर टिकट रद्द, खाने-पीने पर लोगों के खर्च में कमी और बंद हो रहे फिल्म थियेटरों के कारण लोगों के खर्च में ही कमी आ रही है। इन सभी के चलते लेन-देन में कमी आ रही है। ये सभी वे जगह हैं जहां ऑनलाइन पेमेंट का चलन पिछले कुछ समय में काफी बढ़ा है। कोरोना की वजह से लोग बाहर नहीं निकल रहे इससे खर्च में भारी कमी आ रही है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications