RBI Cancelled Licence of UP Bank : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की तरफ से हमेशा ही ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कठोर निर्णय लिए जाते है। आरबीआई की तरफ से एक और निर्णय लिया गया है। आरबीआई ने उत्तर प्रदेश के एक बैंक का लाइसेंस कैंसिल कर दिया है।
यह बैंक यूपी का सहकारी बैंक है। आरबीआई की तरफ से यूपी के नगीना के बिजनौर के यूनाइटेड इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का लाइसेंस कैंसिल कर दिया गया है।

आरबीआई ने इसके लिए को-ऑपरेटिव कमिश्नर और रजिस्ट्रार को बैंक बंद करने के लिए कहा है। इतना ही नहीं इसके साथ ही एक लिक्विडेटर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से अपॉइंट करने का ऑर्डर दिया है।
यूनाइटेड इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक का बैंकिंग बिजनेस कल यानी बुधवार 19 जुलाई 2023 से बंद हो गया है। अब बैंक को न तो पैसे जमा करने की परमिशन है और न ही पैसे देने की परमिशन है।
आरबीआई की तरफ से बताया गया है कि बैंक के पास पर्याप्त पैसे और कमाई की कैपेसिटी नहीं है। आरबीआई की तरफ से बताया गया है कि बैंक धारा 22 (3) (ए), 22 (3) बी, 22 (3) सी, 22 (3) (डी) और 22 (3) (ई) की जरूरतों का पालन करने में विफल रही है। केंद्रीय बैंक की तरफ से कहा गया है कि इसी वजह से यह निर्णय लिया गया है।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अनुसार बैंक को उसके जमाकर्ताओं और कस्टमर्स के हितों के लिए हानि कारक बताया गया था। बैंक के बारे में यह कहा गया है कि बैंक अपनी आज की वित्तीय स्थिति के हिसाब से जमाकर्ताओं को पूरा पैसा देने में असमर्थ है।
हर जमाकर्ता नियमों के अधीन डिपॉजिट और क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन से 5 लाख रु तक की राशि ले सकेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बैंकों में जमा प्रत्येक अकाउंट होल्डर की 5 लाख रु तक की जमा राशि का बीमा डीआईसीजीसी द्वारा किया जाता है।
More From GoodReturns

RBI MPC बैठक: क्या आपकी EMI पर पड़ेगा असर?

Bank Account बदलना है? RBI ले आया बड़ा Rule, ग्राहकों को राहत, Bank रोएंगे?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications