नई दिल्ली, मई 9। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) लगातार बैंकों के खिलाफ कठोर फैसले ले रहा है। बड़े बड़े बैंकों की जरा सी लापरवाही पर आरबीआई भारी जुर्माना लगा रहा है। वहीं आरबीआई ने कर्नाटक स्थित मिलथ को-ऑपरेटिव बैंक पर और भी कठौर फैसला लिकया है। आरबीआई ने इस बैंक पर लगाए गए प्रतिबंधों को तीन माह यानी 8 अगस्त, 2021 तक के लिए बढ़ा दिया है। आरबीआई के निदेशक के अनुसार, सहकारी बैंक आरबीआई के पूर्व अनुमोदन के बिना किसी भी प्रकार के लोन नहीं दे सकती है और न ही इसे रिन्यू नहीं कर सकती है। इसके अलावा यह बैंक कोई भी निवेश नहीं करेगा और न ही धनराशि उधार ले पाएगा। वहीं यह बैंक अब नए जमा भी स्वीकार नहीं कर सकता है।

खाताधारकों के पैसे फंसे
इसके अलावा, आरबीआई ने इस बैंक में प्रत्येक बचत या चालू खाते के साथ ही किसी भी अन्य जमा खाते से 1,000 रुपये की निकासी सीमा लगा दी है। ऐसे में इस बैंक के ग्राहक अपने खाते से केवल 1000 रुपये एक बार ही निकाल सकते हैं। एक प्रकार से बैंक के खाताधारकों के पैसे इस बैंक में फंस गए हैं। आरबीआई पहली बार के बाद से लगातार इस बैंक पर प्रतिबंध बढ़ाता जा रहा है।
कठोर प्रतिबंध लगाए गए
आरबीआई के अनुसार यह बैंक किसी भी समझौते या व्यवस्था में प्रवेश नहीं करेगा और न ही अपनी किसी भी संपत्ति की बिक्री या हस्तांतरण कर सकेगा। आरबीआई देश में बैंकों की वित्तीय स्थिति की निगरानी करता रहता है। और अगर जरूरत पड़ती है तो ऐसे ही कड़े कदम उठाता है। इससे पहले आरबीआई गरहा को-ऑपरेटिव बैंक लि पर भी प्रतिबंध लगा चुका है। इसके पहले, 19 फरवरी को कर्नाटक के एक सहकारी बैंक 'डेक्कन अर्बन को-अपरेटिव बैंक लिमिटेड' पर नया लोन देने को लेकर भी आरबीआई प्रतिबंध लगा चुका है। वहीं महाराष्ट्र के नासिक में इंडिपेंडेंस को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर भी प्रतिबंध लगा था।
More From GoodReturns

RBI का फैसला: क्या आपकी EMI का बोझ होगा कम?

RBI MPC बैठक: कल बदल सकती है आपकी EMI और FD की किस्मत!

RBI MPC बैठक: क्या आपकी EMI पर पड़ेगा असर?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications