भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) देश का केंद्रीय बैंक है. देश के सभी बैंकों को रेगुलेट करता है. बैंकों के लिए तय किसी भी तरह के एक्शन पर पूरी नजर होती है. नियमों के उल्लंघन के चलते RBI के रडार पर सरकारी क्षेत्र के एक बैंक पर जुर्माना ठोका है. रिजर्व बैंक ने 5 जुलाई को कहा कि नियमों के उल्लंघन के लिए पंजाब नेशनल बैंक (PNB) पर जुर्माना लगाया है.
PNB पर लगा जुर्माना
सेंट्रल बैंक ने एक रिलीज में कहा कि पंजाब नेशनल बैंक यानी (PNB) पर 1.32 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है. बैंक पर जुर्माना इसलिए लगा है क्योंकि बैंक ने सब्सिडी/रिफंड/रिंबर्समेंट के रूप में सरकार से मिलने वाली राशि के एवज में दो राज्य सरकार के स्वामित्व वाले कॉरपोरेशन को वर्किंग कैपिटल डिमांड लोन मंजूर किया था.
रिलीज में कहा गया है कि इसके अलावा, बैंक कुछ खातों में बिजनेस रिलेशनशिप के दौरान प्राप्त ग्राहकों की पहचान और उनके पते से संबंधित रिकॉर्ड को प्रिजर्व करने में भी विफल रहा है. RBI ने 31 मार्च, 2022 तक बैंक की वित्तीय स्थिति के Supervisory Evaluation के लिए निरीक्षण किया था, जिसके बाद बैंक को एक नोटिस जारी किया गया था, जिसमें उसे कारण बताने की सलाह दी गई थी कि जुर्माना क्यों न लगाया जाए.

बैंक के ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा असर
सेंट्रल बैंक (RBI) ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक पर ये जुर्माना रेगुलेटरी कंप्लायंस में कमियों की वजह से लगाया गया है. इसका उद्देश्य बैंक द्वारा अपने ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी ट्रांजैक्शन या समझौते की वैधता पर कोई प्रभाव डालना नहीं है.
RBI का बैंकों पर एक्शन लगातार जारी है. इससे पहले RBI ने Inadequate capital और आय की संभावनाओं के कारण Banaras Merchantile Co-operative Bank Limited का लाइसेंस रद्द कर दिया है. PNB का शेयर शुक्रवार को 1.05 फीसदी की तेजी के साथ 122.80 रुपए पर बंद हुआ. पिछले एक साल में बैंक के शेयर में 109.56% की बढ़ोतरी देखने को मिली है.
More From GoodReturns

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications