Reserve Bank of India on Floating Rate Bond: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 6 मई को भारत सरकार फ्लोटिंग रेट बॉन्ड 2024 (FRB 2024) पर 7.03 प्रतिशत ब्याज देने की घोषणा की है। यह 07 मई, 2024 से 06 नवंबर, 2024 की छमाही के लिए लागू होगी।
आपको बता दें कि फ्लोटिंग रेट बॉन्ड, उन सिक्योरिटीज को कहते हैं जिन पर कोई फिक्स कूपन रेट या ब्याज दर नहीं होता है। इसके कई कूपन रेट होते हैं, जिसे पहले से तय समय-अंतराल पर फिर से सेट किया जाता है या बदला जाता है।

किसी रेगुलर बॉन्ड में आपको एक तय दर से ब्याज मिलता है। बॉन्ड की इस ब्याज दर को कूपन कहते हैं और इस कूपन के साथ ही अक्सर कोई बॉन्ड जारी होता है।
इसका मतलब है कि आप अगर इसमें निवेश करते हैं तो आपको पहले से पता होता है कि बॉन्ड पर कितना ब्याज मिलने वाला है। फ्लोटिंग रेट बॉन्ड में ब्याज की दर फिक्स नहीं होती है और यह ब्याज दर समय-समय पर बदलती रहती है।
7.03 फीसदी ब्याज दर
यदि आप अपना पैसा ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं, जो बिलकुल सुरक्षित हो और उस पर ब्याज भी बेहतर हो तो आप सरकार के फ्लोटिंग रेट बॉन्ड के बारे में सोच सकते हैं। केंद्र सरकार के फ्लोटिंग रेट बॉन्ड पर अगले 6 महीने के लिए 7.03 फीसदी की ब्याज दर मिलेगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सोमवार को इस बॉन्ड पर मिलने वाली ब्याज दरों की घोषणा की है।
आरबीआई ने फ्लोटिंग रेट बॉन्ड से जुड़ी कही यह बात
6 मई को भारत सरकार के फ्लोटिंग रेट बॉन्ड 2024 (एफआरबी 2024) पर 7 मई 2024 से 06 नवंबर 2024 की छमाही के लिए लागू 7.03 प्रतिशत ब्याज की घोषणा की गई। आरबीआई के अनुसार, यह याद किया जा सकता है कि एफआरबी 2024 पर ब्याज दर भारत सरकार की पिछली तीन नीलामियों की कट-ऑफ कीमतों पर, अवरेज रेट ऑफ इम्प्लिसिट यील्ड (दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित) पर रीसेट की जाती है। आरबीआई ने एक प्रेस रिलीज में यह भी कहा कि 182 दिनों की ट्रेजरी बिलों की पीरियड प्रीसिडिंग कूपन रेट की रिसेट डेट 07 मई, 2024 है।
फ्लोटिंग रेट बॉन्ड में 182-दिन वाले ट्रेजरी बिल (T-Bills) की पिछली 3 नीलामियों की वेटेड एवरेज यील्ड के बराबर बेस रेट के साथ एक कूपन होता है।
साथ ही नीलामी के जरिए तय किया गया एक निश्चित स्प्रेड होता है। आपको बता दें कि बॉन्ड यील्ड का मतलब बॉन्ड पर मिलने वाले रिटर्न से होता है।
ऐसे करते हैं निवेश
फ्लोटिंग रेट बॉन्ड में निवेश का सबसे सही समय तब होता है जब दरें कम हों और इनके बढ़ने की उम्मीद हो। सरकार के फ्लोटिंग रेट बॉन्ड में निवेश करने के लिए आप ऑनलाइन अपने बैंक से फ्लोटिंग रेट बॉन्ड खरीद सकते हैं।
इसके अलावा आप चेक या ड्राफ्ट के माध्यम से भी बैंक से इन्हें खरीद सकते हैं।
आपको बता दें कि फ्लोटिंग रेट बॉन्ड ब्याज दर के जोखिम को कम करते हैं। दरों के बढ़ने पर ये बॉन्ड ज्यादा रिटर्न देते हैं। इसके साथ ही यह समय-समय पर ब्याज दर बदलने से बाजार के अनुसार ब्याज मिलता है।
फ्लोटिंग रेट बॉन्ड में निवेश करने का एक और बड़ा फायदा है कि इनमें भविष्य की इनकम के साथ अनिश्चितता नहीं होती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications