Big decision of RBI: आरबीआई ने आज क्रेडिट पॉलिसी का ऐलान किया। इस दौरान कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इन फैसलों में एक फैसला यह हुआ कि अब यूपीआई लाइट का पेमेंट का दायरा बढ़ा दिया गया है।
यूपीआई लाइट को व्यापक रूप से अपनाने के लिए रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आज लेनदेन की सीमा 200 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दी है। मौद्रिक नीति समिति की बैठक के फैसलों की घोषणा करते हुए, आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास कहा कि डिजिटल भुगतान अनुभव को बढ़ाने के लिए यह फैसला किया गया है।

यूपीआई लाइट के तहत अभी 2000 रुपये तक का भुगतान किया जा सकता है। लेकिन बना पिन के अभी तक 200 रुपये का भुगतान किया जा सकता था। लेकिन अब इस सीमा को बढ़ाकर 500 रुपये करने का प्रस्ताव किया गया है।
यूपीआई लाइट एक 'ऑन-डिवाइस वॉलेट' सुविधा है, जो उपयोगकर्ताओं को यूपीआई पिन का उपयोग किए बिना रियल टाइम में छोटे मूल्य के भुगतान करने की अनुमति देता है।
सबसे पहले, आपको अपने बैंक खाते से ऐप पर वॉलेट में फंड को ट्रांसफर करना होगा। फिर, आप यूपीआई लाइट के माध्यम से वॉलेट से भुगतान करने के लिए उन प्री-लोडेड फंड का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि यहां पर ध्यान रखना चाहिए कि ऑन-डिवाइस वॉलेट के लिए यूपीआई लाइट बैलेंस की कुल सीमा 2,000 रुपये है। यानी एक पेमेंट 2000 रुपये से ज्यादा का नहीं किया जा सकता है।
आरबीआई ने यूपीआई लाइट से भुगतान की सीमा बढ़ाने के लिए टू फेक्टर अथिरेंटिकेशन की जरूरत को हटा दिया है। इससे अब रोजमर्रा के छोटे-मूल्य के भुगतान आसानी से किए जा सकेंगे।
सहजमनी.कॉम के संस्थापक अभिषेक कुमार के अनुसार कई दूरदराज के इलाकों में इंटरनेट नेटवर्क कमजोर है और यूपीआई लाइट लेनदेन पर सीमा बढ़ाने के आरबीआई के कदम से यात्रियों को डिजिटल लेनदेन करने में मदद मिलेगी।
इसके अलावा, आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने ऑफलाइन भुगतान की सुविधा के लिए नियर फील्ड कम्युनिकेशन (एनएफसी) तकनीक शुरू करने का प्रस्ताव रखा। यूपीआई-लाइट के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए, नियर फील्ड कम्युनिकेशन (एनएफसी) तकनीक का उपयोग करके ऑफलाइन लेनदेन की सुविधा प्रदान करने का प्रस्ताव है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications