RBI on Inflation: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अपनी मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के नतीजों की घोषणा आज, 1 अक्टूबर को की गई। आरबीआई ने रेपो दर को 5.5 प्रतिशत पर ही रखा। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा क कि GST को तर्कसंगत बनाने से महंगाई पर नरमी का असर पड़ने की संभावना है, साथ ही उपभोग और विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

महंगाई पर RBI
हाल के महीनों में समग्र महंगाई का परिदृश्य अधिक अनुकूल हो गया है, जिसमें मुख्य महंगाई जून में 3.7% से घटकर अगस्त में 3.1% हो गई है। हाल ही में इसे और घटाकर 2.6% कर दिया गया है। टैरिफ संबंधी फैसलों से विकास दर में कमी आने की संभावना है। इसलिए इस साल की चौथी तिमाही और अगले वर्ष की पहली तिमाही के लिए मुद्रास्फीति के अनुमान को कम करके संशोधित किया गया है और प्रतिकूल आधार प्रभावों के बावजूद, मोटे तौर पर लक्ष्य के अनुरूप है।
कोर महंगाई 4.2% रही, जो यह दिखाता है कि मूल्य दबाव काफी हद तक कंट्रोल बना हुआ है।
RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि इस साल के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) मुद्रास्फीति अब 2.6% रहने का अनुमान है। दूसरी और तीसरी तिमाही में 1.8%, चौथी तिमाही में 4% और अगले वर्ष पहली तिमाही में 4.5%। जोखिम समान रूप से संतुलित हैं।
GDP पर RBI
साल के लिए वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि को पूर्व के अनुमान 6.5% से संशोधित कर 6.8% कर दिया गया है, जो अपेक्षा से अधिक मजबूत आर्थिक प्रदर्शन को दिखाता है।
RBI MPC की बैठक
RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में छह सदस्यों वाली यह तीन दिवसीय बैठक 29 सितंबर को शुरू हुई थी। विचार-विमर्श का यह दौर भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता की बीच हो रहा है, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ में 25% की अतिरिक्त वृद्धि (27 अगस्त से प्रभावी) के हालिया फैसले के बाद शुरू हुई है, जिससे कुल टैरिफ 50% हो गया है।
इन निगोशिएशन की प्रगति भारत के आर्थिक परिदृश्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। MPC की बैठक अमेरिकी फेडरल रिजर्व के 2025 में पहली बार ब्याज दर में कटौती के बाद हो रही है, जिसमें उसने अपनी बेंचमार्क दर को 25 आधार अंकों से घटाकर 4-4.25% कर दिया है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications