RBI Gift to Farmers: गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की, जिससे देश के कृषि क्षेत्र को फायदा पहुंचेगा। रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर स्थिर रखने के साथ-साथ किसानों के लिए एक अहम फैसला लिया है। छोटे और मध्यम आकार के किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के प्रयास में, RBI ने आरबीआई ने किसानों को कोलेट्रल फ्री कर्ज की लिमिट बढ़ा दी है।

कोलेट्रल फ्री लोन की लिमिट इतनी बढ़ी
आरबीआई ने किसानों को कोलेट्रल फ्री कर्ज की लिमिट को बढ़ा दिया गया है। इसे अब 1.6 लाख रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर दिया है। इसका फायदा छोटे किसानों को मिलेगा। इस फैसले से किसानों को अब 2 लाख रुपये तक के कर्ज के लिए कुछ गिरवी नहीं रखना होगा। पहले ये लिमिट 1.6 लाख रुपये थी यानी पहले बिना कुछ गिरवी रखे किसान 1.6 लाख रुपये तक का ही लोन ले सकते थे जिसकी लिमिट बढ़कर अब 2 लाख रुपये हो गई है।
इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जररूत
RBI के फैसले के तहत किसानों को बिना गिरवी रखें अब 2 लाख रुपये तक लोन मिल जाएगा, लेकिन इसके लिए जरूरी डॉक्यमेंट देने होंगे। जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड और खेती से जुड़े डॉक्युमेंट्स देना जरूरी है। अगर इससे ज्यादा लोन चाहिए तो सीएनबीसी के अनुसार, बैंक एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि इससे ज्यादा के लोन के लिए जमीन से जुड़े डॉक्युमेंट देने होते है। साथ ही, जमीन गिरवी भी रखी जाती है। ताकि, लोन नहीं चुका पाए तो उसके जरिए लोन की रकम वसूल ली जाए।
आपको बता दें कि जब कोई लोन लेने के लिए बैंक या फिर किसी एनबीएफसी के पास जाते है तो तब वो लोन के बदले गिरवी रखने के लिए सामान मांगते है और ये कुछ भी हो सकता है। ऐसा ही किसानों के लिए भी नियम है. लेकिन बिना कोलैटरल यानी गिरवी रखें भी लोन दिया जाता है।
More From GoodReturns

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications