RBI : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने आज यानी गुरुवार 10 अगस्त को लगातार तीसरी बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। मई 2022 से फरवरी 2023 के बीच लगातार 6 बार रेपो रेट में इजाफा करने के बाद से लगातार तीन बार दरें स्थिर रखी गई हैं।
हालांकि, अभी भी इनफ्लेशन से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे है। वित्त वर्ष 2024 के लिए केंद्रीय बैंक ने खुदरा महंगाई के बढ़ने की दर को 5.1 प्रतिशत से संशोधित कर 5.4 प्रतिशत कर दिया है। आरबीआई के रेपो रेट को स्थिर रखने के फैसले से कुछ सेक्टर में निवेश का मौका है तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। जिससे घर खरीदारों को सपोर्ट मिला है। जिस वजह से रियल्टी सेक्टर को उबरने में सहायता मिलेगी।
मार्केट का हाल
आज निफ्टी 19600 के ऊपर खुला था और आज निफ्टी 50 करीब 19,543.10 के स्तर पर बंद हुआ। वही, सेंसेक्स आज 65,945.39 पर खुला था जो आज 65,688.18 के स्तर पर बंद हुआ।
किन शेयर पर दांव का लगाने मौका
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय बैंक के पॉलिसी के फैसले से बाद अब कई सारे सेक्टर को फायदा मिलेगा। इन सेक्टर में सीमेंट सेक्टर, आईटी सेक्टर, रियल्टी, इंफ्रा सेक्टर और पावर सेक्टर शामिल है यानी इन सेक्टर में निवेश का मौका है।
आरबीआई के फैसले पर सीबीआरई सीईओ अंशुमान मैगजीन ने कहा कि हम केंद्रीय बैंक के रेपो दर में बदलाव न करने के फैसले का स्वागत करते हैं। पिछले साल लगातार रेपो रेट में इजाफे के बाद से हाई ब्याज दर को देखते हुए इस कदम से आवास सेक्टर को राहत मिलने की उम्मीद है।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications