UPI Lite Wallet: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने यूपीआई लाइट को ऑटो-रिप्लेनिशमेंट सुविधा के साथ बेहतर बनाने जा रहा है। यह नई सुविधा उपयोगकर्ता के UPI लाइट वॉलेट को स्वचालित रूप से तब रीलोड करेगी जब बैलेंस उपयोगकर्ता द्वारा निर्धारित सीमा से कम हो जाएगा। उदाहरण के लिए, यदि बैलेंस 500 रुपये से कम हो जाता है, तो वॉलेट 2,000 रुपये के साथ ऑटो-रीलोड हो जाएगा, जो अधिकतम सीमा है।

यूपीआई लाइट 2022 में हुआ था लॉन्च
सितंबर 2022 में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा लॉन्च किया गया UPI लाइट उपयोगकर्ताओं को बिना पिन की आवश्यकता के 500 रुपये तक का लेनदेन करने की अनुमति देता है। यह तेज़ प्रोसेसिंग समय सुनिश्चित करता है। ऑन-डिवाइस UPI लाइट वॉलेट की कुल सीमा 2,000 रुपये है।
UPI लाइट को पेटीएम, भीम ऐप और गूगलपे जैसे कई पेमेंट ऐप पर इस्तेमाल किया जा सकता है। केनरा बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंडियन बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया जैसे बैंक UPI लाइट प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।
मिलेगी ये सुविधा
ग्राहकों को UPI लाइट का बिना किसी परेशानी के इस्तेमाल करने में सक्षम बनाने के लिए, और विभिन्न हितधारकों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर, ग्राहक द्वारा UPI लाइट वॉलेट को लोड करने के लिए ऑटो-रिप्लेनिशमेंट सुविधा शुरू करके UPI लाइट को ई-मैंडेट फ्रेमवर्क के दायरे में लाने का प्रस्ताव है। यदि बैलेंस यूजर द्वारा की गई सेट लिमिट से कम हो जाता है, तो प्री-डेबिट नोटिफिकेशन की जरूरत को खत्म करने का प्रस्ताव रखा गया।
अगर यूपीआई लाइट वॉलेट में बैंलेंस कम हो जाता है तो ऑटोफिलिंग सुविधा के जरिए बैलेंस ऐड हो जाएगा, जिससे उनको लो अमाउंट वाले पेमेंट करने मदद भी मिलेगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications