नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आज शुक्रवार को रेपो रेट में 40 बेसिस प्वाइंट की कटौती का ऐलान किया। अभी रेपो रेट 4.4 फीसदी था, जो अब गिरकर 4 फीसदी पर आ गया है। वहीं रिवर्स रेपो रेट 3.5 फीसदी कर दिया है। इस बात की जानकारी आज आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने दी। इसी के साथ कई अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं हैं।

रेपो रेट घटने का मतलब
रेपो रेट घटने से बैंक की कॉस्ट ऑफ फंड कम हो जाती है। इससे वह कर्ज सस्ता कर सकते हैं। लेकिन पिछले दिनों ने रेपो रेट से जुड़े कर्जों का ऐलान किया था। ऐसे में यह कर्जे तुरंत प्रभाव से सस्ते जा जाएंगे। इनमें 0.40 फीसदी की कमी तुरंत आ जाएगी। इसका सीधा फायदा लोगों औरों कारोबारियों को मिलेगा।
मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक में हुआ फैसला
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने इस दौरान बताया कि वक्त से पहले मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक हुई है। यह बैठक पिछले तीन दिनों में हुई है। अपनी प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि हमें यह भरोसा रखना होगा कि भारत इस मुश्किल वक्त से उबर जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी सिर्फ खेती और उससे जुड़े सेक्टर से ही उम्मीद नजर आ रही है। इस साल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सामान्य होने से उम्मीद की एक किरण नजर आ रही है।
कंज्यूमर ड्यूरेबल्स की डिमांड काफी गिरी
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, कोरोना संक्रमण की सबसे तगड़ी मार कंज्यूमर ड्यूरेबल्स की डिमांड पर पड़ी है। मार्च 2020 से अब तक कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के प्रोडक्शन में 33 फीसदी की कमी आ चुकी है।
दुनिया का कारोबार भीा प्रभावित
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि इस साल वर्ल्ड ट्रेड में 13-32 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है। उन्होंने कहा कि मार्च 2020 से शहरी और ग्रामीण, दोनों इलाकों में डिमांड कम हुई है जिसका असर सरकारी आमदनी पर भी पड़ा है।
यह भी पढ़ें : बिना किस्त वाला Anti Lockdown Loans, जानें कैसे लें
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications