RBI released the list of top 15 NBFC companies of the country: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मानकों को पूरा करने के हिसाब से देश की टॉप 15 नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियां (एनबीएफसी) की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में जिन कंपनियों का नाम है, आरबीआई के हिसाब से यह मानकों के अनुसार काम कर रही हैं। यानी ऐसी कंपनियों के अगर कोई लेनदेन करता है तो उसे सुरक्षित माना जा सकता है।
आरबीआई ने अक्टूबर 2021 में सैडो बैंकिंग क्षेत्र पर कड़ी निगरानी रखने और समग्र वित्तीय प्रणाली के लिए जोखिमों को कम करने के लिए गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के लिए फोर लेयर रेग्यूलेटरी स्ट्रक्चार बनाने की घोषणा की थी।

आरबीआई ने इसके लिए स्केल बेस्ड रेग्यूलेशन (एसबीआर) मानदंड तय किए थे। इनमें एनबीएफसी कंपनियों के लिए पूंजी आवश्यकताओं, रेग्यूलेशन मानक जैसे पहलुओं को ध्यान में रखा गया था।
इसके अनुसार आरबीआई ने देश की एनबीएफसी कंपनियों को चार कैटेगरी में बांटा है। यह हैं बेस लेयर (एनबीएफसी-बीएल), मिडिल लेयर (एनबीएफसी-एमएल), अपर लेयर (एनबीएफसी-यूएल) और टॉप लेयर (एनबीएफसी-टीएल) कैटेगरी। इन्हीं लेयर के अंतरगत आरबीआई ने टॉप लेयर की 15 एनबीएफसी कंपिनयों की लिस्ट जारी की है।
देश की टॉप 15 एनबीएफसी कंपनियों की लिस्ट
- एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड
- बजाज फाइनेंस लिमिटेड
- श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड (पूर्व में श्रीराम ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमिटेड)
- टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी
- एलएंडटी फाइनेंस लिमिटेड
- पीरामल कैपिटल एंड हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड
- चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी लिमिटेड
- इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड
- महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड
- टाटा कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड
- पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड
- एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड
- आदित्य बिड़ला फाइनेंस लिमिटेड
- मुथूट फाइनेंस लिमिटेड
- बजाज हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड
(स्रोत: आरबीआई वेबसाइट)
देश में एनबीएफसी कंपनियों का काम काफी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में वित्तीय सिस्टम की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आरबीआई ने यह पहल की है। इसके तहत एनबीएफसी कंपनियों को वर्गीकृत किया जाएगा, और फिर उसी अनुसार निगरानी की जाएगी।
वहीं एनबीएफसी कंपनियों को इससे यह फायदा होगा कि उनकी साख लोगों में बढ़ेगी। जनता को भरोसा होगा कि यह एनबीएफसी कंपनियां साफ सुथरे तरीके से कारोबार कर रही हैं। इससे इन एनबीएफसी कंपनियों को अपना कारोबार बढ़ाने में मदद मिलेगी, तो जनतो को इस कंपनियों से लेनदेन में नुकसान की आशंका भी कम हो जाएगी। यानी दोनों को फायदा होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications