Repo Rate : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने लगातार तीसरी बार रेपो रेट को 6.5 फीसदी पर स्थिर रखने का फैसला किया है। केंद्रीय बैंक के इस फैसले का रियल एस्टेट क्षेत्र ने स्वागत किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रियल एस्टेट विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम आर्थिक वृद्धि को गति देने के साथ ही महंगाई पर काबू पाने में सहायता करेगा। हालांकि, कुछ का यह कहना है कि मौजूदा ब्याज दर अब भी ज्यादा है और यह किफायती आवास खंड के लिए परेशानी का विषय है।

सीबीआरई के चेयरमैन एवं सीईओ अंशुमान मैगजीन की तरफ से कहा गया है कि हम आरबीआई के रेपो दर में बदलाव न करने के निर्णय का स्वागत करते हैं। पिछले वर्ष लगातार रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद से उच्च ब्याज दर को देखते हुए इस कदम से आवास क्षेत्र को राहत मिलने की उम्मीद है।
गौड़ ग्रुप के मुख्य प्रबंध निदेशक एवं क्रेडाई (एनसीआर) के चेयरमैन मनोज गौड़ की तरफ से कहा गया है कि संतुलन को बनाएं रखने के लिए केंद्रीय बैंक का रेपो दर में इजाफा नहीं करना रियल एस्टेट डेवलपर्स और मकान खरीदारों के लिए बेहतर है। उन्होंने कहा कि हालांकि, 6.5 फीसदी की वर्तमान दर अब भी ज्यादा है और यह किफायती मकान खंड के लिए परेशानी का विषय है।
नारेडको के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन बन्देलकर की तरफ से कहा गया है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का रेपो रेट पर यथास्थिति का फैसला रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण कदम है।
नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैंन शिशिर बैजल ने कहा कि आरबीआई ने लगातार तीसरी बार रेपो रेट में इजाफा नहीं किया है। इस बात की हमको खुशी है। हम आवास मार्केट को लेकर सतर्क रहते है। इसमें विशेषकर किफायती और मध्य खंड जो संवेदन शील हैं। पिछली बढ़ोतरी का प्रभाव इन पर रहा है।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications