नयी दिल्ली। सस्ता स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। एक दमदार स्मार्टफोन आपको सस्ते दामों पर खरीदने का मौका मिल रहा है। रियलमी ने हाल ही में रियलमी 5 प्रो वेरिएंट की कीमत घटा दी है। रियलमी 5 प्रो मॉडल की कीमत पर कंपनी ने 1000 रुपये की कटौती की है। इससे इस दमदार स्मार्टफोन की कीमत 13999 रुपये से कम होकर 12999 रुपये आ गयी है। रियलमी ने जिस हैंडसेट की कीमतों में कटौती की है, उसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल दी गयी है। रियलमी 5 प्रो के 6 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल वाले हैंडसेट की कीमत 13,999 रुपये है। इस मॉडल को दो और वेरिएंट हैं, जिनमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले स्मार्टफोन की कीमत 15,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले मोबाइल की कीमत 16,999 रुपये है।

रियलमी 5 प्रो के फीचर्स
बता दें कि 15,000 रुपये से कम दामों में क्वाड-कैमरा सेटअप यानी 4 कैमरे के साथ डेब्यू करने वाला पहला स्मार्टफोन था। इसके अलावा डिवाइस में एक्सीलेंट मिड-रेंज परफॉर्मेंस, डीसेंट बैटरी और फास्ट-चार्जिंग दी गयी है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 SoC है जो एंड्रॉइड 9 पाई-आधारित कलरओएस 6.0 पर चलता है। स्मार्टफोन में 4035 एमएएच की दमदार बैटरी और 20 वॉट वीओओसी 3.0 फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट है। रियलमी प्रो में 409 पीपीआई के साथ 6.3 इंच की एफएचडी+ एलसीडी पैनल और लगभग 450 एनआईटी ब्राइटनेस है।
शानदार कैमरा सेटअप
5 प्रो का मुख्य आकर्षण इसका क्वाड-कैमरा सेटअप है। इस सेटअप के टॉप पर एक 48-मेगापिक्सल का प्राथमिक सेंसर, 8-मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड लेंस और पोर्ट्रेट और मैक्रो मोड के लिए दो-मेगापिक्सेल का सेंसर है। फोन पर प्राइमरी 48 मेगापिक्सल का सेंसर 30 एफपीएस पर 4के वीडियो और 120 एफपीएस पर 1080पी वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। यह दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जिनमें क्रिस्टल ग्रीन और क्रिस्टल ब्लू शामिल हैं।
यह भी पढ़ें - 3000 रुपये सस्ता हुआ ओप्पो का ये जबरदस्त स्मार्टफोन, जानिये नई कीमत
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications