नई दिल्ली, अप्रैल 22। अगर आप सस्ते में कोई स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके काफी काम आएगी। दरअसल इस समय एक दमदार स्मार्टफोन पर भारी छूट मिल रही है। ये फोन है रियलमी 7। रियलमी 7 के फीचर्स काफी शानदार हैं। इस फोन पर 5500 रु तक की बचत कर सकते हैं। बता दें कि आपको इस स्मार्टफोन के 8 जीबी और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट पर 5500 रु की छूट मिलेगी। आइए जानते हैं कैसे।
शुरू हुई रियलमी सेल
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और रियलमी के स्टोर पर कल यानी 21 अप्रैल से रियलमी डेज सेल शुरू हो चुकी है। ये सेल 24 अप्रैल तक चलेगी। इसी सेल में रियल 7 स्मार्टफोन पर पूरे 5500 रु की बचत कर सकते हैं। बता दें कि रियलमी 7 दो इंटरनल स्टोरेज और दो ही रैम ऑप्शन में मिलता है। इनमें 6 जीबी रैम और 64 जीबी वाले ऑप्शन के साथ ही 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट शामिल हैं।
कितनी है कीमत
इनमें 6 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये है। वहीं फोन के हाई एंड वेरिएंट यानी 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट का दाम 15,499 रुपये है। फ्लिपकार्ट पर ये फोन इस समय 5500 रु की छूट के साथ खरीदा जा सकता है।
मिल रहा धांसू एक्सचेंज ऑफर
इस फोन पर धांसू एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है। फोन पर आप एक्सचेंज ऑफर के तहत 14950 रु की बचत कर सकते हैं। इतना ही रियलमी 7 पर नो-कॉस्ट ईएमआई और कैशबैक ऑफर भी उपलब्ध है। नो-कॉस्ट ईएमआई यानी आप ब्याज की ईएमआई पर भी इस फोन को खरीद सकते हैं।
जानिए फोन के फीचर्स
इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गयी है। फोन में एलसीडी पैनल मौजूद है। सेल्फी के लिए आपको फोन के फ्रंट में पंच-होल कैमरा डिजाइन मिलेगा, जो 16 मेगापिक्सेल वाला है। रियलमी 7 में आपको मीडियाटेक हेलियो जी95 प्रोसेसर मिलेगी। इस फोन में 500 एमएएच की बैटरी दी गयी है। ये बैटरी 30 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
कैसा है कैमरा सिस्टम
रियलमी 7 के कैमरा सेटअप पर नजर डालें तो इसके रियर में क्वाड (4) रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इनमें प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सेल का है। जबकि बाकी कैमरों में 8 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा वाइड, 2 मेगापिक्सेल का मैक्रो और 2 मेगापिक्सेल का डेप्थ सेंसर शामिल है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications