नई दिल्ली, सितंबर 28। रियलमी सी25वाई की बिक्री फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गयी है। ये बिक्री कल दोपहर 12 बजे से शुरू हुई है। रियलमी सी25वाई एंट्री-लेवल स्मार्टफोन सी-सीरीज से संबंधित है। यह 50 मेगापिक्सेल आई ट्रिपल कैमरा सिस्टम के साथ पहला सी सीरीज मॉडल है। ये दमदार स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट, रियलमी.कॉम और अन्य ऑफलाइन चैनलों पर उपलब्ध होगा। इस फोन पर कई बढ़िया ऑफर भी पेश किए गए हैं, जिनमें एक्सचेंज ऑफर शामिल है। इससे आप इस फोन बेहद कम कीमत पर खरीद सकते हैं।
सिर्फ 799 रु में खरीदने का मौका
रियलमी की तरफ से फ्लिपकार्ट पर इस फोन को 11,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। ध्यान रहे कि यह फोन सिर्फ 4 जीबी रैम और 64 जीबी वाले इलकौते वेरिएंट में पेश किया गया है और 11,999 रुपये कीमत इसी वेरिएंट की है। मगर इस फोन पर 11200 रु तक का एक्सचेंज ऑफर पेश किया गया है। अगर आपको इतनी राशि का एक्सचेंज ऑफर मिल जाए तो आप इस फोन को सिर्फ 799 रुपये में खरीद सकते हैं।
जानिए बाकी ऑफर
अन्य ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से आपको इस फोन पर 5 फीसदी का अनलिमिटेड कैशबैक भी मिल सकता है। यदि आपका बजट कम हो तो इस फोन को मासिक 416 रुपये की ईएमआई भी खरीद सकते हैं। रियलमी सी25वाई में 5000 एमएएची की बैटरी दी गयी है, जो स्टैंडबाय मोड में 48 दिनों तक चल सकती है। यह 18 वाट क्विक चार्ज को भी सपोर्ट करती है।
फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस
रियलमी सी25वाई में यूनीसॉक टी610 प्रोसेसर के साथ इंस्टेंट फिंगरप्रिंट सेंसर, 8 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा, 3-कार्ड स्लॉट और 6.5 इंच की बड़ा डिस्प्ले है। जहां तक रियलमी सी25वाई के कलर ऑप्शन की बात है तो स्मार्टफोन दो रंगों में पेश किया गया है। इनमें ग्लेशियर ब्लू और मेटल ग्रे शामिल हैं। आप इस फोन की मेमोरी को एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
जानिए बाकी फीचर्स
रियलमी सी25वाई के कनेक्टिविटी ऑप्शनों की बात करें तो इनमें वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, ब्लूटूथ वी5.00, माइक्रो-यूएसबी, 3जी और 4जी (भारत में कुछ एलटीई नेटवर्क द्वारा उपयोग किए जाने वाले बैंड 40 के सपोर्ट के साथ) शामिल हैं। फोन के सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, कंपास / मैग्नेटोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं।
बिग बिलियन डेज़ सेल
फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज़ सेल अब अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल से आमना-सामना करेगी। फ्लिपकार्ट की सेल अब 3 अक्टूबर से शुरू होगी और 10 अक्टूबर तक चलेगी। पहले ये सेल 7 अक्टूबर से शुरू होनी थी। फ्लिपकार्ट प्लस के सदस्य नियमित ग्राहकों की तुलना में पहले सेल में एक्सेस ले सकेंगे। मगर रेगुलर कस्टमर अपने सुपरकॉइन्स को रिडीम करके ऑनलाइन एक्सेस में जल्दी खरीदारी कर सकते हैं। आठ दिनों की सेल में मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स आदि पर ऑफर पेश किए जाएंगे। यह वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स वेबसाइट के सबसे बड़े सेल इवेंट का आठवां संस्करण होगा। मोटोरोला, ओप्पो, पोको, रियलमी, सैमसंग और वीवो जैसे ब्रांड नए उत्पाद लॉन्च कर रहे हैं जो सेल के दौरान उपलब्ध होंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications