नई दिल्ली, सितंबर 15। रियलमी ने अपने नए एंट्री लेवल स्मार्टफोन को भारत में लांच किया है। कंपनी ने रियलमी सी30एस को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस एन्ट्री लेवर स्मार्टफोन में ग्राहकों को 5,000एमएएच की बैटरी मिलेगी। यह फोन ऑक्टा-कोर यूनिसोक एससी9863ए चिपसेट से पावर्ड है। सी30एस की डिस्प्ले 6.5 इंच एचडी+ 60एचजेड के रिफ्रेश रेट की है। डिस्प्ले का एस्पेक्ट रेश्यो 20:9 का है और इसमें 400 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है।
बेहद पतला है फोन
8.5एमएम पतले रियलमी के इस नए फोन में माइक्रो-टेक्सचर्ड स्लिप-रेसिस्टेंट डिजाइन उपलब्ध है। रियलमी सी30एस डुअल-सिम (नैनो) स्लॉट के साथ आता है। यह एक 4जी सपोर्टेड फोन है। फोन की सबसे बढ़ीया फिचर यह है कि इसके स्टोरेज को 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
कितनी है किमत
रियममी सी30एस दो कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध है। इसका एक कॉन्फिगरेशन 2जीबी + 32जीबी स्टोरेज के साथ उपलब्ध है। 2जीबी रैम वाले फोन की कीमत 7,499 रुपये है। फोन का एक दूसरा कॉन्फिगरेशन भी है, फोन के 4जीबी रैम + 64जीबी इंटरनल स्टोरेज मॉडल की कीमत 8,999 रुपए है। रियलमी सी30एस दो तरह के कलर में उपलब्ध है (स्ट्राइप ब्लैक और स्ट्राइप ब्लू)।
सबसे पहले फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर को मिलेगा मौका
भारत में फोन की बिक्री सबसे पहले फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए शुरू होगी। फ्लिपकार्ट के मेंबर 22 सितंबर को दोपहर 12 बजे से डिवाइस को खरीद सकते हैं। सभी ग्राहकों को स्मार्टफोन को खरीदने के लिए 23 सितंबर दोपहर 12 बजे तक का इंतजार करना होगा। रियममी एन्ट्री लेबल फोन मार्केट में बहुत मजबूत है। कंपनी को उम्मीद है कि सभी बजट फोन की तरह यह फोन भी भारतीय लोगों को पसंद आयेगा। कम दाम में बढिया फिचर्स देने के वजह से रियलमी कंपनी के फोन लोगों को पसंद आते हैं। रियलमी के कैमरे भी लोगों की पहली पसंद है। चाइनिज कंपनी का मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट भारत में ही स्थित है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications