स्मार्टफोन कंपनी रियलमी ने मंगलवार को अपना फाइनेंशियल सर्विस प्लेटफॉर्म ‘रियलमी पैसा’ शुरू किया।
नई दिल्ली: स्मार्टफोन कंपनी रियलमी ने मंगलवार को अपना फाइनेंशियल सर्विस प्लेटफॉर्म 'रियलमी पैसा' शुरू किया। बता दें कि यह प्लेटफॉर्म पर्सनल लोन, बिजनेस लोन, क्रेडिट स्कोर और स्क्रीन इंश्योरेंस जैसी सेवाएं उपलब्ध कराएगा। हाल ही में रियलमी की प्रमुख प्रतिद्वंद्वी शाओमी ने भारत में अपनी वित्तीय सेवा 'Mi क्रेडिट' की शुरुआत की थी।

5 मिनट में अकाउंट में ट्रांसफर होगा 1 लाख रुपये
रियलमी पैसा के जरिए पर्सनल लोन डिजिटल तरीके से न्यूनतम 8,000 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक का लिया जा सकेगा। लोन 5 मिनट में यूजर के अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगा। लोन चुकाने की अवधि 3 महीने से लेकर 12 महीने तक होगी। सूक्ष्म व मंझोले कारोबार 50,000 रुपये से लेकर 50 लाख तक का बिजनेस लोन ले सकेंगे। 5 लाख रुपये तक का डिजिटल लोन इंस्टैंटली यानी तुरंत लिया जा सकेगा। चुकाने की अवधि 12-60 माह यानी 1-5 साल तक की रहेगी। रियलमी पैसा के जरिए स्क्रीन इंश्योरेंस लिया जा सकेगा। क्रेडिट रिपोर्ट में से पहली तीन रिपोर्ट एकदम फ्री होंगी। इसके बाद यूजर्स को चार्ज देना होगा।
तीन साल में तीन करोड़ लोगों तक पहुंच बनाना लक्ष्य
रियलमी पैसा ऐप गूगल प्ले स्टोर और रियलमी ऐप स्टोर दोनों पर मौजूद है। इस ऐप का बीटा लॉन्च हुआ है और अगले 6 से 12 माह में इसे सभी के लिए उपलब्ध हो जाने की उम्मीद है। कंपनी ने डिजिटल पर्सनल लोन के लिए अर्ली सैलरी, डिजिटल बिजनेस लोन के लिए लेंडिंग कार्ट और फ्री क्रेडिट रिपोर्ट के लिए क्रेडिट मंत्री के साथ साझेदारी की है। जानकारी दें कि रियलमी पैसा के लीड वरुण श्रीधर का कहना है रियलमी एक चुनौती देने वाला ब्रांड है। 18 माह की छोटी सी अवधि में हमने अच्छी वृद्धि दर्ज की है। हमें भरोसा है कि हमारी वित्तीय सेवा पेशकश अच्छा प्रदर्शन करेगी। वहीं हमारी मंशा यह देखने की है कि लोगों को वित्तीय समाधान तक पहुंच के लिए प्रवेश की अड़चनों को कैस दूर किया जाए। अगले तीन साल में कंपनी ढाई से तीन करोड़ लोगों तक पहुंच जाएगी।
वनप्लस ने भी मोबाइल भुगतान प्रणाली की घोषणा की
मालूम हो कि चीन की कंपनी शाओमी ने इससे पहले इसी महीने एमआई क्रेडिट की शुरुआत की थी। इस सेवा के तहत लोग एक लाख रुपये तक का कर्ज ले सकते हैं। कंपनी का इरादा और वित्तीय उत्पाद भी पेश करने का है। महंगे स्मार्टफोन बनाने वाली वनप्लस ने भी वनप्लस मोबाइल भुगतान प्रणाली की घोषणा की है। इसे 2020 में पेश किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने इसका अधिक ब्योरा नहीं दिया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications