नई दिल्ली। चाइना की कंपनी रियलमी ने भारत में 8,999 रुपये की कीमत के साथ अपने '5आई' स्मार्टफोन लॉन्च किया है। डिवाइस में क्वाड-कैमरा रियर सेटअप दिया गया है। स्मार्टफोन सनराइज डिजाइन के साथ आता है, जो फॉरेस्ट ग्रीन और अक्वा ब्लू कलर में उपलब्ध है। रियलमी 5आई 4जीबी प्लस 64जीबी कॉन्फिगरेशन वेरिएंट और 5 हजार एमएएच की बैटरी के साथ आता है। फ्लिपकार्ट और रियलमी डॉट कॉम से इसे 15 जनवरी से खरीदा जा सकता है।
-ट्रांसन इंडिया के वैश्विक स्मार्टफोन ब्रांड टेक्नो ने 6,299 रुपये की कीमत में टेक्नो 'स्पार्क गो प्लस' बजट फोन लॉन्च किया।

रियलमी इंडिया के सीईओ महादेव सेठी ने एक बयान में कहा, "हम खुश हैं, क्योंकि 55 लाख ग्राहक ने हमारे रियलमी 5 सीरीज का आनंद लिया है और इसका नवीनतम एडिशन क्वाड कैमरा वाला रियलमी 5आई भी बेहतर प्रदर्शन करेगा।" उन्होंने आगे कहा, "हमारे ग्रहकों को ट्यूनिंग डिजाइन, बिगर व्यू और अधिक स्टोरेज मिलेगा। हमने रियलमी 5 सीरीज में बेस्ट-इन-क्लास प्रोसेसर, डिजाइन और कैमरा दिया है, ताकि इससे ग्राहकों को कमाल का अनुभव मिल सके।"
टेक्नो ने भी लांच किया बजट फोन
ट्रांसन इंडिया के वैश्विक स्मार्टफोन ब्रांड टेक्नो ने 6,299 रुपये की कीमत में टेक्नो 'स्पार्क गो प्लस' बजट फोन लॉन्च किया। डिवाइस दो कलर वेरिएंट हिल्लर पर्पल और वैकेशन ब्लू में उपलब्ध रहेगा। ग्राहक देशभर में स्थित 35,000 रिटेल आउटलेट से डिवाइस को खरीद सकेंगे। ट्रांसन इंडिया के सीईओ अरिजीत तलपत्रा ने कहा, "काउंटरप्वाइंट रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त 2019 में स्पार्क सीरीज के स्मार्टफोन के लॉन्च के बाद पांच हजार से सात हजार की रेंज में मिलने वाले ऑफ लाइन वर्ग के शीर्ष 5 स्मार्टफोन ब्रांड्स में टेक्नो भी शामिल है।"
स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो 720 गुना 1600 पिक्सल स्क्रीन रिजोल्यूशन के साथ डिवाइस में 6.52 इंच एचडी प्लस डॉट नॉच डिस्प्ले दिया गया है। 2 गीगा हट्र्ज क्वाड-कोर मीडिया टेक हेलिओ ए22 प्रोसेसर के साथ आने वाले डिवाइस में 2जीबी रैम और 32जीबी का स्टोरेज है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरे की बात करें तो डिवाइस में 8एमपी एआई रियर कैमरा ड्यूल फ्लैश के साथ फीचर है। इसके अलावा फ्रंट फ्लैश सहित 8 एमपी एआई सेल्फी कैमरा भी इसमें दिया गया है। एआई-सेविंग और सेफ चार्जिग फीचर के साथ फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
यह भी पढ़ें : मिनिमम रिचार्ज प्लान : जियो वसूलता है सबसे ज्यादा पैसे
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications