आज हमें पैसे निकालने के लिए बैंक के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. आप बड़ी आसानी से घर के पास मौजूद एटीएम (Automated teller machine) से भी कैश निकाल सकते हैं. लेकिन अगर कभी गलती से आपके एटीएम से कटे-फटे नोट निकल जाएं, तो ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए? आज हम जानेंगे की आरबीआई का नियम इसे लेकर क्या कहता है.

आज हम अपनी जरूरत के हिसाब से एटीएम से पैसे निकालते रहते हैं. एटीएम की सर्विस 24x7 रहती है. अगर हमें कभी इमरजेंसी में पैसे निकालने की जरूरत पड़ जाएं, तो ऐसी स्थिति में एटीएम बहुत काम आता है. लेकिन कभी भी ऐसा भी हो सकता है कि एटीएम से कटे-फटे नोट निकल जाएं, तो ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए?
RBI का नियम क्या कहता है?
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मुताबिक अगर कभी एटीएम से कटे फटे नोट निकल जाते हैं, तो ऐसी स्थिति में घबराना नहीं चाहिए. आप इसे बड़ी आसानी से बदल सकते हैं.
ऐसी स्थिति में आप इन नोटों को बैंक में जाकर बदल सकते हैं. वहीं कोई भी बैंक ऐसे नोट को बदलने से माना नहीं कर सकता. वहीं नोट बदलने के लिए बैंकों में ऐसी कोई लंबी प्रक्रिया नहीं है.
आप इस नोट को उस बैंक में लेकर जाएं, जिस बैंक के एटीएम से आपने पैसे निकाले थे. बैंक में जाते ही आपको एक फॉर्म दिया जाएगा. फॉर्म में पूछे गए जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें और इसे भर दें.
इस फॉर्म में आपको मामूली जानकारी पूछी जाएगी, जैसे जिस समय आपने नोट निकला था, उस समय की तारीख और समय.
कहां बदल सकते हैं नोट?
आप बैंक के अलावा रिजर्व बैंक के ऑफिस में जाकर नोट बदल सकते हैं. लेकिन इसमें भी एक लिमिट रखी गई है. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति एक बार 20 से ज्यादा कटे-फटे नोट नहीं बदल सकता है. इसके अलावा इन 20 नोटों की वैल्यू 5000 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
इसके साथ ही नोट बदलने से पहले आरबीआई ने खराब नोट किन्हें बताया है, इसके बारे में जान लें.
किन्हें कहा गया है खराब नोट?
देश की केंद्रीय बैंक आरबीआई के तहत खराब नोट उन्हें कहा गया है, जो लगातर इस्तेमाल के कारण खराब हो चुका है. इसके अलावा वे नोट जिनके दो टुकड़ें हो चुके हैं. इसके अलावा नोट में लिखी कोई जानकारी गलत प्रिंट या अधूरी प्रिंट हुई है.
आप इन नोटो को बैंक के किसी भी शाखा या भारतीय रिजर्व बैंक के ऑफिस से बदल सकते हैं.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications