नई दिल्ली जून, 23। सरकारी दुरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) भारत में सबसे किफायती टैरिफ प्लान देता आया है। बीएसएनएल की कई टैरिफ योजनाएं है जो प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के टैरिफ प्लान के समान है लेकिन सरकारी कंपनी के प्लान की खासियत रही है कि यह यूजर्स को कम दाम में ज्यादे सेवाए प्रदान करता है। प्राईवेट कंपनिया जिस रेट पर केवल एक सेवाएं देती हैं तो वही बीएसएनएल समान दाम में ज्यादे सेवाएं देता है। बीएसएनएल समय-समय पर कुछ आकर्षक टैरिफ प्लान लाता रहता है, आइए बीएसएनएल के 399 रुपये के टैरिफ प्लान पर एक नजर डालते हैं और एयरटेल और वीआई इसी कीमत पर क्या सुविधाएं दे रही है इसकी तुलना करते हैं।
बीएसएनएल का 399 रुपये का टैरिफ प्लान
बीएसएनएल के 399 रुपये के प्रीपेड प्लान की वैधता 80 दिनों की है। यह उन लोगों के लिए किफायती प्लान है जो कम दाम में मध्यम समय अवधी के लिए टैरिफ प्लान लेना चाहते हैं। इस प्लान में यूजर्स को 80 दिनों तक रोजाना 1 जीबी डेटा मिलेगा। रोज की 1 जीबी डेटा खतम होने के बाद नेट की स्पीड घटकर 80 Kbps हो जीएगी। ग्राहक असिमित टॉल्क टाइम के साथ रोज 100 मुफ्त एसएमएस का आनंद ले सकेंगे। इस प्लान के साथ बीएसएनएल ट्यून्स और लोकधुन कंटेंट की सेवाए भी मुफ्त रहेंगी।
एयरटेल का 399 रुपये का प्रीपेड प्लान
भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल के 399 रुपये के प्रीपेड टैरिफ प्लान की वैधता महज 28 दिनों है। 28 दिनों तक यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 100 एसएमएस प्रति दिन और एयरटेल थैंक्स एप्स के बेनिफिट्स के साथ रोजाना 2.5GB डेटा मिलता है। एयरटेल की इस प्रीपेड प्लान के साथ तीन महिनों के लिए डिज़्नी+ हॉटस्टार मोबाइल का सब्सक्रिप्सन मिलता है।
वोडाफोन-आइडिया का 399 रुपये का टैरिफ प्लान
399 रुपए के प्लान में वोडाफोन-आइडिया भी भारतीय एयरटेल के टैरिफ प्लान के समान ही सेवाए प्रदान करता है। लेकिन एयरटेल के प्रीपेड प्लान और वीआई के प्लान में सिर्फ अतिरिक्त बेनिफिट्स का अंतर है। वीआई के 399 रुपए के प्लान में प्रीपेड हीरो अनलिमिटेड बेनिफिट्स और तीन महीने के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल की मुफ्त ओटीटी सब्सक्रिप्शन के साथ वीआई मूवीज और टीवी वीआईपी का भी एक्सेस मिलता है ।
वीआई हीरो केच अनलिमिटेड बेनिफिट्स में तीन चीजें शामिल हैं - वीकेंड डेटा रोलओवर, डेटा डिलाइट्स, और बिंज ऑल नाइट। वीआई के ये अतिरिक्त लाभ किसी भी निजी दूरसंचार कंपनी से कही अधिक है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications