नई दिल्ली, जून 28। रेकरिंग डिपॉजिट (आरडी) एक लोकप्रिय बचत योजना है, जिसमें नियमित मासिक किश्तों में निवेश/जमा की गयी राशि पर निश्चित ब्याज दर मिलती है। आरडी की अवधि एफडी की ही तरह होती है। इसकी अवधि समाप्त होने पर ग्राहक को मैच्योरिटी पर जमा राशि के साथ साथ ब्याज का पैसा मिलता है। आरडी पर मिलने वाला ब्याज निवेशकों के लिए रिटर्न होता है। आरडी में पैसा जमा करने की न्यूनतम अवधि 6 महीने से शुरू होती है और ये 10 साल तक जा सकती है। आरडी पर ब्याज दर सावधि जमा (एफडी) के समान और बचत खाते से अधिक होती है। यहां हम बात करेंगे देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई और पोस्ट ऑफिस में आरडी पर मिलने वाली ब्याज दर की।
निवेश से पहले जानिए नियम
एक बार तय होने के बाद किस्त की राशि को बदला नहीं जा सकता। आप आरडी खाता किसी भी सरकारी, प्राइवेट, स्मॉल फाइनेंस बैंक या पोस्ट ऑफिस में खोल सकते हैं। एसबीआई और पोस्ट ऑफिस की आरडी सबसे लोकप्रिय हैं। इन पर निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिलता है।
पोस्ट ऑफिस में ब्याज दर
1 जनवरी 2021 से पोस्ट ऑफिस आरडी पर सालाना 5.8 फीसदी ब्याज दर मिल रही है। इसकी मैच्योरिटी अवधि 5 वर्ष होती है। पोस्ट ऑफिस में आरडी खाता खोलने के लिए न्यूनतम मासिक राशि 10 रुपये है, जिसमें 5 रुपये के गुणकों में कितना भी निवेश कर सकते हैं। 5 साल के पोस्ट ऑफिस आरडी खाते के लिए ब्याज दर 5.8% प्रति वर्ष है जो तिमाही आधार पर कम्पाउंड होती है।
एसबीआई आरडी
एसबीआई में आरडी की ब्याज दरें सामान्य ग्राहकों के लिए 5-5.4% हैं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए अतिरिक्त 50 आधार अंक (1% = 100 आधार अंक) ब्याज दर ऑफर की जाती है। ये ब्याज दरें 8 जनवरी 2021 से लागू हैं। एसबीआई में आरडी की मैच्योरिटी अवधि 1 से 10 साल के बीच होती है।
कम से कम कितना निवेश
एसबीआई आरडी खाते के लिए न्यूनतम मासिक निवेश राशि 100 रुपये है। फिर आप 10 रु के गुणज में कितना भी निवेश कर सकते हैं। निवेश राशि की कोई ऊपरी सीमा नहीं है। आप जितना चाहे निवेश कर सकते हैं।
एसबीआई में आरडी ब्याज दरें
1 वर्ष से 2 वर्ष तक - 4.9%
2 साल से 3 साल तक - 5.1%
3 साल से 5 साल तक - 5.3%
5 साल से 10 साल तक - 5.4%
स्मॉल फाइनेंस बैंक में ज्यादा ब्याज
स्मॉल फाइनेंस बैंकों में एफडी की तरह आरडी पर भी ऊंची ब्याज दर मिलती है। ज्यादातर स्मॉल फाइनेंस बैंकों में भी 6 महीने और अधिकतम 10 साल की आरडी का ऑप्शन होता है। इनमें कम से कम 100 रु का निवेश जरूरी है। इस समय उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक 24-36 महीने की आरडी पर 8% की ब्याज दर ऑफर करता है। बाकी 12, 15, 18, 21 और 24 महीनों के लिए बैंक 7.25 फीसदी ब्याज दर ऑफर करता है। तीन साल से ऊपर और 10 साल तक की आरडी के लिए भी समान दरें हैं। एफडी की तरह ही वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य ग्राहकों के मुकाबले आरडी पर भी 0.50 फीसदी अधिक ब्याज दिया जाता है। इस तरह उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में वरिष्ठ नागरिकों को 24-36 महीने की आरडी पर 8.5 फीसदी ब्याज मिलेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications