Xiaomi का बजट स्मार्टफोन Redmi 8 आज फ्लैश सेल में मिलेगा। सेल की शुरुआत दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और mi.com पर होगी। कंपनी ने पिछले महीने इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था।
नई दिल्ली: Xiaomi का बजट स्मार्टफोन Redmi 8 आज फ्लैश सेल में मिलेगा। सेल की शुरुआत दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और mi.com पर होगी। कंपनी ने पिछले महीने इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने कुछ ही समय पहले 5000 एमएएच बैटरी से लैस Redmi 8 लॉन्च किया था। इतनी बड़ी बैटरी के साथ इस फोन की शुरुआती कीमत 7,999 रुपये है। यह फोन Redmi 7 का अपग्रेडेड वेरिएंट है। बता दें कि भारतीय मार्केट में इस फोन की टक्कर Realme 5 और Samsung Galaxy M20 से होगी। इस फोन की अगली सेल आज दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com पर उपलब्ध कराया जाएगा।

जानें Redmi 8 की कीमत और ऑफर्स के बारे में
इस फोन को दो वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस वेरिएंट को 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। इसे एमेरल्ड ग्रीन, ऑनिक्स ब्लैक, रूबी रेड और सैफायर ब्लू कलर में उपलब्ध कराया गया है।
वहीं दूसरी ओर अगर बात करें ऑफर्स की तो ग्राहक Redmi 8 की पेमेंट Flipkart Axis Bank Buzz Credit Card से करते हैं तो उन्हें 5 फीसद का ऑफ दिया जाएगा। साथ ही ग्राहक इस फोन को नो कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकेगा। यूजर्स को स्मार्टफोन के साथ 1 वर्ष की वारंटी भी दी जा रही है। इसके अलावा 7,700 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जाएगा। पूरी एक्सचेंज वैल्यू मिलने के बाद यूजर्स को यह फोन मात्र 299 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Mi.com पर ऑफर्स की बात करें तो यहां से भी इसे एक्सचेंज के साथ खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा एक्सीडेंटल और लिक्विड डैमेज कवर भी दिया जाएगा। इसे साल में 2 बार क्लेम किया जा सकता है।
Redmi 8 के फीचर्स काफी अच्छी
इस फोन में 6.2 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले उपलब्ध कराया गया है। इसमें डॉट नॉच दी गई है। साथ ही यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर से लैस है। इसकी इंटरनल स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन पर गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है। साथ ही P2i स्पलैश रेस्सिटेंट फीचर भी मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है जिसका प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications