नई दिल्ली, सितंबर 22। यदि आपने अपना वह मोबाइल नंबर बदल दिया है जो यूएएन नंबर से जुड़ा था तो आपकों अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर के साथ नए मोबाइल नंबर को लिंक करना होगा। इस बात का ध्यान रखे की ईपीएफओ सभी सदस्यों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से कई जानकारियां आती हैं, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के माध्यम से ही कई सारी सुविधाओं का लाभ भी मिलता है।
फोन नंबर को कर सकते हैं अपडेट
सभी ईपीएफ सदस्य ईपीएफ पोर्टल के माध्यम से ईपीएफओ के डेटाबेस में अपना मोबाइल नंबर ऑनलाइन पंजीकृत कर सकते हैं। यूएएन नंबर के साथ कोई भी ईपीएफओ सदस्य पोर्टल पर जाकर ईपीएफ खाते में नया मोबाइल नंबर अपडेट कर सकता है। यह काफी आसान प्रक्रिया है।
यूएएन नंबर की होती है आवश्यकता
मोबाइल नंबर जनरेट कनरे के लिए यूएए की जरूरत होती है। आपकों सबसे पहले ईपीएफओ सदस्य पोर्टल पर जाकर अपना यूएएन सक्रिय करना होगा। अपने यूएएन को एक्टिवेट करन के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
-आपको ईपीएफओ सदस्य पोर्टल पर जाना होगा
-"यूएएन सक्रिय करें" के विकल्प को चुनना होगा
- आधार संख्या, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर कैप्चा कोड को भरना होगा
- इसके बाद आपकों अपने मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी मिलेगा
- अपने यूएएन को सक्रिय करने के लिए ओटीपी को दर्ज करें अब यह मोबाइल नंबर भी आपके खाते से जुड़ जाएगा।
मोबाईल नंबर बदलने की क्या है प्रक्रिया
यदि आपने अपना मोबाइल नंबर बदल दिया है तो उसे यूएन से जोड़ना भी अनिवार्य है। नया मोबाइल नंबर बदलने के बाद आपकों सभी जानकारी आपके नए नंबर पर मिलने लगेगी। आप कुछ सरल चरणों में इस नंबर को ऑनलाइन भी बदल सकते हैं।
-आपको ईपीएफओ सदस्य पोर्टल पर जाकर अपने खाते में लॉग-इन करना होगा।
- अब "प्रबंधन" अनुभाग में जाकर "संपर्क विवरण" विकल्प पर क्लिक करें
- इसके बाद आप "मोबाइल नंबर बदलें" विकल्प को क्लिक करें
- आपको एक नया सेक्शन मिलेगा जिसमें आपको नया मोबाइल नंबर दो बार भरना होगा।
- मोबाइल नंबर भरने के बाद "गेट ऑथराइजेशन पिन" के विकल्प पर क्लिक करें आपको इस नंबर पर एक ओटीपी मिलेगा।
- अब दिए गए स्थान में ओटीपी दर्ज करें और "सबमिट" विकल्प दबाएं जल्द ही आपका मोबाइल नंबर ईपीएफओ पोर्टल में अपडेट हो जाएगा
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications