Rekha Gupta Net Worth: नई दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत मिला है. पार्टी की मीटिंग के बाद आज 19 फरवरी को मुख्यमंत्री के नाम पर बी मुहर लग गई है. विधायक दल ने रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को चुना है. भाजपा ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री (New Delhi CM) के तौर पर महिला को चुना है. बता दें कि रेखा गुप्ता शालीमार बाग से पहली बार विधायक बनी हैं.
पार्षद से विधायक बनीं, अब सीएम की जिम्मेदारी
रेखा गुप्ता वैश्य समुदाय से आती हैं, जोकि मूल रूप से हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं. रेखा का परिवार (Rekha Gupta Family) तब दिल्ली आ गया था जब वह सिर्फ दो साल की थीं. पेशे से वकील रेखा गुप्ता विधानसभा चुनाव जीतने से पहले पार्षद रह चुकी हैं.
उनकी नियुक्ति विधानसभा चुनावों में भाजपा की महत्वपूर्ण जीत के 11 दिन बाद हुई है. पर्यवेक्षक ओपी धनखड़ और रविशंकर प्रसाद ने बुधवार शाम भाजपा विधायक दल की बैठक के दौरान उनके नाम की घोषणा की. रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने से उनके बैकग्राउंड और संपत्ति को लेकर लोगों में जानने की उत्सुकता है.
रेखा गुप्ता का परिवार (Rekha Gupta Family)
रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता जो पेशे से व्यवसायी हैं. दोनों की शादी 28 जून 1998 को हुई थी. रेखा गुप्ता को एक बेटा निकुंज गुप्ता और बेटी हर्षिता गुप्ता हैं.

रेखा गुप्ता की संपत्ति (Rekha Gupta Net Worth)
विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के दौरान दाखिल हलफनामे के मुताबिक रेखा गुप्ता की कुल संपत्ति 5.31 करोड़ रुपए की है. हालांकि, उनके ऊपर 1.20 करोड़ रुपए का लोन और अन्य देनदारियां भी हैं. उनके वित्तीय खुलासे से उनकी आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी मिलती है क्योंकि वह इस महत्वपूर्ण राजनीतिक भूमिका को संभाल रही हैं.
रेखा गुप्ता की सालाना आय पिछले कुछ सालों में अलग-अलग रही है. 2023-24 के लिए यह 6.92 रुपए लाख है, जबकि 2022-23 में यह 4.87 लाख रुपए थी. पिछले सालों में उनकी आय 2021-22 के लिए 6.51 लाख रुपए, 2020-21 के लिए 6.07 लाख रुपए और 2019-20 के लिए 5.89 लाख रुपए थी.
रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर (Rekha Gupta Political Journey)
रेखा गुप्ता के पॉलिटिकल कैरियर पर एक नजर डाल लेते हैं
- 1992 - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़ीं
- 1995-96 - दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की सचिव बनीं
- 1996-97 - DUSU अध्यक्ष बनीं 2007 - उत्तरी पीतमपुरा से पार्षद चुनी गईं
- 2010 - भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनीं
- 2022 - दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर पद के लिए भाजपा उम्मीदवार बनीं
- 2023 - दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग से विधायक चुनी गईं
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications