Rekha Jhunjhunwala Loses 800 Crore: शेयर बाजार में फेमस निवेशक राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला को सोमवार को 800 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान झेलना पड़ा है। आपको बता दें कि यह नुकसान टाइटन कंपनी के शेयरों में आई भारी गिरावट के कारण हुआ है।
सोमवार को टाइटन के शेयर 7% से अधिक गिर गए हैं और मार्च तिमाही के नतीजे उम्मीद से कमजोर रहने के चलते कमाई में गिरावट हुई थी।

आपको जानकर हैरानी होगी कि टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन का शेयर राकेश झुनझुनवाला का सबसे पसंदीदा शेयर था। सिर्फ यही नहीं, यह शेयर न सिर्फ उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियों में शामिल है बल्कि इस शेयर पर उन्होंने बड़ा दांव लगाया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, रेखा झुनझुनवाला के पास 31 मार्च, 2024 तक टाइटन शेयर में 5.35% हिस्सेदारी थी। शुक्रवार को कारोबारी सत्र के अंत में उनकी हिस्सेदारी 16,792 करोड़ रुपये थी।
टाइटन के शेयर 7% तक टूटे
बीते दिन कारोबार के दौरान टाइटन के शेयर 3,352.25 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गए और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर 3,281.65 के लेवल पर बंद हुए।
इस कारण से कंपनी का नेट वैल्यू ₹ 3 लाख करोड़ से नीचे गिरकर ₹ 2,91,340.35 करोड़ हो गया, जिससे मार्केट कैप में ₹ 22,000 करोड़ से अधिक की गिरावट आई।
सोमवार को टाइटन के शेयर 7% तक टूट गए। मार्च तिमाही के नतीजों के बाद निवेशकों में टाइटन के शेयरों में खरीदारी के प्रति निराशा दिखी।
इस गिरावट से झुनझुनवाला परिवार को बहुत अधिक नुकसान उठाना पड़ा है। उन्हें टाटाइन के शेयर कमजोर होने से करीब 800 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
आपको बता दें कि कंपनी के अनुसार, तिमाही के लिए राजस्व 17 प्रतिशत बढ़कर 10,047 करोड़ रुपये रहा है। एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने बताया है कि सोने की कीमतों में अस्थिरता और प्रतिस्पर्धात्मक तीव्रता बढ़ने से निकट अवधि में टाइटन के मार्जिन पर असर पड़ेगा।
कंपनी ने पिछले साल की समान तिमाही के 734 करोड़ रुपये से चौथी तिमाही में 7 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 786 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट दर्ज किया।
कंपनी ने बताया कि तिमाही के लिए राजस्व 17 प्रतिशत बढ़कर 10,047 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी के एमडी होंगे सीके वेंकटरमन
आपको बता दें कि शनिवार को नतीजों के ऐलान के बाद कंपनी ने कहा है कि अक्टूबर 2024 से दिसंबर 2025 तक की अगली अवधि के लिए कंपनी के एमडी सीके वेंकटरमन होंगे।
टाइटन के शेयर में पिछले एक महीने से गिरावट देखी जा रही है और पिछले एक हफ्ते में कंपनी का शेयर 8% तो वहीं एक महीने में 13% नीचे गिरे हैं। वहीं, पिछले एक साल में कंपनी ने निवेशकों को 20% का रिटर्न दिया है।
झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में टाइटन, स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस और मेट्रो ब्रांड्स शामिल हैं।
आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, 37 साल के करिअर में राकेश झुनझुनवाला ने सालाना औसतन 65% रिटर्न के साथ अपनी संपत्ति करीब 50 हजार करोड़ तक पहुंचा दी। साल 1985 में सिर्फ 5,000 रुपए से उन्होंने निवेश करना शुरू किया था।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें



Click it and Unblock the Notifications