नई दिल्ली, जून 24। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस रिटेल का लक्ष्य कई शहरों में विस्तार करना है और अगले तीन वर्षों में एक करोड़ से अधिक मर्चेंट पार्टनर्स से जुड़ना है। उन्होंने गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम में कहा कि रिलायंस की रिटेल यूनिट का लक्ष्य अगले तीन से पांच वर्षों में कम से कम तीन गुना वृद्धि करना है। उन्होंने कहा कि पिछला साल हमारी कंपनी के लिए एक परीक्षा था। हालांकि हम अपनी लीडरशिप पॉजिशन को बनाए रखा और मजबूत किया। रिलायंस रिटेल ने इस दौरान 1,500 स्टोर जोड़े। अंबानी के अनुसार हम अपने कुल स्टोरों की संख्या को 12,711 तक ले गए। आज हर 8 में से एक ग्राहक रिलायंस रिटेल से खरीदारी करता है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य विश्व स्तर पर टॉप 10 रिटेल विक्रेताओं में से एक बनना है।

किन सेगमेंटों में है रिलायंस रिटेल का कारोबार
रिलायंस रिटेल परिधान, किराना और इलेक्ट्रॉनिक्स सेगमेंट में काम करती है। रिलायंस रिटेल ने 18 करोड़ से अधिक यूनिट फुटवियर और परिधान बेचे। एजियो, रिलायंस रिटेल की एक परिधान वेबसाइट है, जो अंबानी के अनुसार, कंपनी की परिधान इनकम में 25 प्रतिशत का योगदान करती है। पिछले एक साल में 150 शहरों में 3 लाख से अधिक व्यापारी या दुकानदार पार्टनर्स को अपने व्यवसायों को फिजिकली और डिजिटल रूप से ट्रांसफॉर्म करने के लिए सक्षम और सशक्त बनाया गया है। अंबानी के अनुसार उनसे हमारा वादा सरल है 'ग्राहक आपका, समर्थन हमारा', हम आपका समर्थन करते हैं, ताकि आप अपने ग्राहकों को बेहतर सेवा दे सकें"।
रोज 1.20 लाख आइटम बेचती है रिलायंस रिटेल
अपने इलेक्ट्रॉनिक्स प्लेटफॉर्म के बारे में बोलते हुए, उन्होंने कहा कि पिछले साल, रिलायंस रिटेल ने 4.5 करोड़ यूनिट इलेक्ट्रॉनिक्स, यानी हर दिन 120,000 से अधिक आइटम बेचे। उन्होंने कहा कि हमने एक अरब से अधिक ग्रॉसरी यूनिट्स बेचीं या हर दिन लगभग 30 लाख। अंबानी ने कहा कि मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने जामनगर में 5,000 एकड़ में धीरूभाई अंबानी ग्रीन एनर्जी गीगा कॉम्प्लेक्स को डेवलप करने का काम शुरू कर दिया है। यह दुनिया में इस तरह की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड अक्षय ऊर्जा विनिर्माण सुविधाओं में से एक होगी। हमने विश्व स्तर पर कुछ बेहतरीन लोगों के साथ रिलायंस न्यू एनर्जी काउंसिल की स्थापना की है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications