नई दिल्ली, जून 24। रिलायंस इंडस्ट्रीज की 44वीं सालाना आम बैठक (एजीएम) में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने न्यू एनर्जी बिजनेस को लेकर एक बड़ा ऐलान किय है। उन्होंने कहा कि कंपनी अगले तीन सालों में न्यू एनर्जी बिजनेस में 10 अरब डॉलर यानी करीब 75000 करोड़ रु का निवेश करेगी। उन्होंने कहा कि हम अक्षय ऊर्जा यानी रिन्यूएबल एनर्जी इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए दो अतिरिक्त डिवीजन तैयार करेंगे। पहला एक समर्पित रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और कंस्ट्रक्शन डिविजन। दूसरा एक समर्पित रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट फाइनेंस डिविजन।

चार गीगा फैक्ट्रीज होंगी तैयार
अंबानी ने अपने संबोधन में 4 चार गीगा फैक्ट्रीज तैयार करने का ऐलान किया। ये नई ऊर्जा ईकोसिस्टम के सभी महत्वपूर्ण कम्पोनेंस का निर्माण और पूरी तरह से इंटीग्रेट करेंगे। तीन साल में चार गीगाफैक्ट्रियों में 60,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। पहला सौर ऊर्जा के उत्पादन के लिए हम एक इंटीग्रेटेड सौर फोटोवोल्टिक मॉड्यूल फैक्ट्री का निर्माण करेंगे। दो रुक-रुक कर ऊर्जा भंडारण के लिए हम एक एडवांस्ड ऊर्जा भंडारण बैटरी फैक्ट्री का निर्माण करेंगे। तीसरे ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन के लिए हम एक इलेक्ट्रोलाइजर फैक्ट्री का निर्माण करेंगे। चौथे हाइड्रोजन को मोटिव और स्टेशनरी पावर में परिवर्तित करने के लिए हम एक फ्यूल सेल फैक्ट्री का निर्माण करेंगे।
धीरूभाई अंबानी ग्रीन एनर्जी गीगा कॉम्प्लेक्स
अंबानी ने कहा कि मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने जामनगर में 5,000 एकड़ में धीरूभाई अंबानी ग्रीन एनर्जी गीगा कॉम्प्लेक्स को डेवलप करने का काम शुरू कर दिया है। यह दुनिया में इस तरह की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड अक्षय ऊर्जा विनिर्माण सुविधाओं में से एक होगी। हमने विश्व स्तर पर कुछ बेहतरीन लोगों के साथ रिलायंस न्यू एनर्जी काउंसिल की स्थापना की है। ये हमारे लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए में हमारी मदद करेंगे। हम 2021 में भारत और विश्व स्तर पर ग्रीन ऊर्जा विभाजन को पाटने के उद्देश्य से अपना नया ऊर्जा व्यवसाय शुरू कर रहे हैं। अंबानी के अनुसार वायरलेस कनेक्टिविटी के मामले में जियो प्लेटफॉर्म्स प्रमुख डिजिटल कंपनी है। जियो प्लेटफॉर्म की इनकम पिछले वित्त वर्ष में 86,493 करोड़ रुपये और एबिटा 32,359 करोड़ रुपये रहा। जियो ने वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान 3.79 करोड़ नये ग्राहक जोड़े और 22 में से 19 सर्किलों में प्रमुख रेवेन्यू मार्केट लीडरशिप हासिल की।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications