नयी दिल्ली। देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज और अमेरिका की दिग्गज कंपनी फेसबुक मिल कर एक ऐप तैयार करने पर काम कर रही हैं। दोनों कंपनियां मिल कर एक ऐसी ऐप तैयार करने की संभावनाएँ तलाश रही हैं जो एक साथ बहुत सारे काम आएगी। ये ऐप चीन की WeChat की तरह होगी। इसके लिए रिलायंस और फेसबुक व्हाट्सऐप प्लेटफॉर्म और इसके उपयोगकर्ता आधार से फायदा उठाएंगी। इस खास ऐप के लिए दोनों कंपनियां फंडिंग, टेक्निकल जानकारी और डोमेन एक्सपर्टाइज लगाएंगी। विस्तार से बताएं तो दोनों कंपनियों के बीच चल रही बातचीत के अनुसार, जो कोविड-19 महामारी के कारण रुकी हुई हैं, योजना यह है कि एक ऐसा ऐप बनाया जाए जो न सिर्फ एक कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म हो बल्कि उसके जरिए उपयोगकर्ता रिलायंस रिटेल स्टोर, या दुकान के माध्यम से किराने का सामान खरीद सकें या JioMoney का उपयोग करके भुगतान कर सकें। यानी एक ही ऐप से ढेर सारे काम हो सकें।
क्या-क्या होंगे फीचर
योजना के तहत WeChat की तर्ज पर एक सुपर-ऐप बनाने की है, जिसमें डिजिटल भुगतान, सोशल मीडिया, गेमिंग के साथ-साथ फ्लाइट और होटल बुकिंग जैसी अन्य सुविधाएं भी शामिल होंगी। ऐसे ऐप से रिलायंस को दो गुना लाभ मिलेगा। इस ऐप से कंपनी के उपभोक्ता कारोबार के लिए बी2सी व्यवसाय और उपयोगकर्ताओं के खर्च की डिटेल मिलेगी। रिलायंस और फेसबुक के इस प्रोजेक्ट के लिए कमर्शियल काम शुरू हो चुका है। बल्कि मॉर्गन स्टेनली को निवेश बैंकर नियुक्त भी कर दिया गया है। दोनों के बीच बातचीत का दौर जारी है।
फाइनल स्ट्रक्चर पर स्थिति साफ नहीं
इकोनॉमिक टाइम्स में छपी रिपोर्ट के अनुसार मामले से जुड़े एक व्यक्ति का कहना है कि यह एक शानदार साझेदारी होगी और ये केवल फाइनेंशियल निवेश नहीं है। इस डील के जरिए एक वैल्यू क्रिएट की जाएगी, जिससे रिलायंस और फेसबुक दोनों की क्षमता सामने आएगी। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि डील का अंतिम स्ट्रक्चर कैसा होगा। यानी ऐसा भी संभव है कि एक नयी कंपनी बनाई जाए और उसमें रिलायंस तथा फेसबुक निवेश करें। ये भी हो सकता है कि फेसबुक रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल में निवेश करे। दोनों कंपनियों ने कानूनी मुद्दों से लेकर टैक्स तक सभी पहलुओं का पता लगाने के लिए अमेरिका में स्थित शीर्ष सलाहकार और वकीलों को जिम्मेदारी सौंपी है।
फेसबुक के रिलायंस जियो में हिस्सेदारी खरीदने की खबर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले महीने खबरें आई थी कि फेसबुक रिलायंस जियो में हिस्सेदारी खरीद सकती है। फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि फेसबुक रिलायंस जियो में 10 फीसदी हिस्सेदारी खरीद सकती है, जिसके लिए अरबों डॉलर की डील होगी। इस डील के करीबी लोगों ने यह भी संकेत दिया है कि कोविड-19 महामारी के कारण इस सौदे में देरी हो सकती है। दरअसल रिलायंस रिटेल के लिए इस समय प्राथमिकता अपने स्टोरों को चालू रखने की है ताकि उपभोक्ताओं को सामान मिलता रहे। साथ ही अभी सफर करना मुमकिन नहीं है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications