नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज 11 लाख करोड़ रुपये की मार्केट वाली देश की पहली कंपनी बन गई है। रिलायंस ने शुक्रवार के कारोबार में यह रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले देश में 10 लाख करोड़ मार्केट कैप वाली कंपनी भी रिलायंस की रही थी। आज रिलायंस के शेयर में भारी तेजी देखी गई है। आज जहां बीएसई पर कंपनी का शेयर करीब 4.60 फीसदी यानी 76.20 रुपये की तेजी के साथ 1732.45 रुपये पर कारोबार कर रहा था। वहीं एनएसई पर यह करीब 4.67 फीसदी की तेजी के साथ यानी 77.35 रुपये की तेजी के साथ 1733.25 रुपये के स्तर पर दोपहर में कारोबार कर रहा था।

ये है आज की तेजी का कारण
दरअसल आज सुबह ही रिलायंस की तरफ बताया गया था कि कंपनी नेट डेट फ्री कंपनी बन गई है। इसी के बाद रिलायंस के शेयर में तेजी आई और यह सुबह 11:25 बजे 11 लाख करोड़ की मार्केट वाली कंपनी बन गई।
1689 रुपये के रेट पर बना था यह रिकॉर्ड
आज के कारोबार में करीब साढ़े ग्यारह बजे रिलायंस के शेयर में करीब 1.6 फीसदी तेजी रही और यह बीएसई पर 1689 और एनएसई पर 1688.95 रुपये के भाव पर पहुंच गया। जैसे ही इसके शेयर के भाव का यह स्तर आया, यह 11 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली कंपनी बन गई। रिलायंस का शेयर 23 मार्च को 52 हफ्ते के लो 867.82 रुपये पर पहुंच गया था। इस प्रकार करीब 3 महीने से भी कम समय में शेयर में करीब 95 फीसदी की तेजी दर्ज हुई है।
ऐसे बनी कर्ज मुक्त कंपनी
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने महज 58 दिनों में 168,818 करोड़ रुपये का निवेश जुटा लिया है। इसमें जियो प्लेटफॉर्म में 10 बड़ी कंपनियों के साथ 11 डील के जरिए 115,693.95 करोड़ रुपये आया। जबकि हाल ही में आरआईएल का 53,124.20 करोड़ का राइट्स इश्यू सफलता पूर्वक पूरा हुआ। इस तरह से कुल मिलाकर 58 दिनों में मुकेश अंबानी के आरआईएल को 1,68,818 करोड़ रुपये फंड जुटाने में सफलता मिली है।
यह भी पढ़ें : Jio Mart : भारी कमाई के लिए तुरंत बनें डिस्ट्रीब्यूटर, ये है तरीका
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications