नई दिल्ली। रिलायंस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी ने कुछ समय पहले अपने निवेशकों से कंपनी को 31 मार्च 2021 तक कर्ज मुक्त बनाने का वादा किया था। लेकिन उन्होंने यह वादा इससे बहुत पहले ही पूरा कर दिया है। रिलायंस एक तरह से कर्ज मुक्त हो गई है। कंपनी ने पिछले 58 दिनों में 1,68,818 करोड़ रुपये जुटाए हैं, जिससे उसे यह लक्ष्य हासिल करने में मदद मिली है। इस दौरान कंपनी ने अपने जियो में विदेशी निवशकों से 1 लाख करोड़ रुपये ज्यादा जुटाया है, वहीं रिलायंस के राइट इश्यू से भी हजारों करोड़ रुपये जुटाए गए।

इस तरह जुटाया गया पैसा
रिलायंस के एक बयान के अनसार उसने 58 दिनों में जियो प्लेटफॉर्म में हुए विदेशी निवेश के जरिए 115,693.95 करोड़ रुपये जुटाए है। वहीं 53,124.20 करोड़ रुपये राइट्स इश्यू के जरिए जुटाए गए है। इसके अलावा पेट्रो-रिटेल संयुक्त कारोबार से भी पैसे जुटाए गए हैं। यह संयुक्त करोाबर बीपी के साथ है। इस प्रकार रिलायंस ने इस दौरान करीब कुल फंड रेजिंग कर 1.75 लाख करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। रिलायंस के ऊपर 31 मार्च 2020 तक 161,035 करोड़ रुपये का कर्ज था। लेकिन इस पैसों को जुटा लेने के बाद अब कंपनी नेट-डेट फ्री कंपनी बन गई है।
इन लोगों ने किया जियो में निवेश
रिलायंस ने जियो प्लेटफॉर्म में 24.7 फीसदी हिस्सेदारी की बिक्री के जरिए 115,693.95 करोड़ रुपये जुटाए हैं। जियो प्लेटफॉर्म में निवेश का यह क्रम 22 अप्रैल को फेसबुक के निवेश से शुरू हुआ था। फेसबुक ने जियो प्लेटफॉर्म में 9.99 फीसदी हिस्सेदारी के लिए 43,574 करोड़ रुपये का निवेश किया है। उसके बाद से जियो प्लेटफॉर्म में जनरल इलेक्ट्रिक, सिलवर लेक, विस्टा इक्विटी पार्टनर्स, केकेआर, मुबाडला इनवेस्टमेंट कंपनी, एडीआईए, टीपीजी, और एल कैटरटन ने जियो प्लेटफॉर्म में निवेश किया है।
यह भी पढ़ें : Reliance : जानिए कहां-कहां तक फैला है कारोबार, चौंक जाएंगे आप
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications