नई दिल्ली, सितंबर 13। मार्केट कैपिटल के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज अब नये-नये कारोबारों में एंट्री करती जा रही है। इसके लिए कंपनी के प्लान साफ दिख रहे हैं। एफएमसीजी कारोबार में एंट्री के ऐलान के बाद, रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडरी कंपनी रिलायंस रिटेल लोकप्रिय ब्रांड्स को खरीदने के साथ इस सेगमेंट में एक मजबूत पोर्टफोलियो बनाने के लिए आक्रामक योजना पर काम कर रही है। इसी कड़ी में जानकारी सामने आई है कि रिलायंस रिटेल अब भारत की नंबर 1 मसाला कंपनी एमडीएच को भी खरीद सकती है।
चल रही है बातचीत
रिलायंस रिटेल लोकप्रिय मसाला निर्माता महाशियां दी हट्टी (एमडीएच) को खरीदने के लिए बातचीत कर रही है, जो कई दशक पुरानी कंपनी है। इसके अलावा रिलायंस रिटेल तमिलनाडु के सबसे बड़े मसाला निर्माताओं में से एक आची मसाला को भी खरीदने की योजना पर काम कर रही है। बता दें कि कंपनी ने तमिलनाडु के उदय कृष्ण घी में निवेश किया है और इसके साथ एक सौदा कर सकती है।
मसाला किंग बनने की तैयारी
फाइनेंशियल रिपोर्ट के अनुसार ट्रेड सॉर्सेस के मुताबिक इन ब्रांड्स को खरीद कर रिलायंस रिटेल को अपने एफएमसीजी कारोबार के लिए जरूरी बूस्ट मिलेगा। उदाहरण के लिए, एमडीएच देश के सबसे बड़े मसाला निर्माताओं में से एक है और उत्तर भारत में इसकी महत्वपूर्ण उपस्थिति है। यदि रिलायंस रिटेल इसे खरीदने में कामयाब रहती है तो मसाला किंग बन सकती है।
एमडीएच का पोर्टफोलियो
एमडीएच देश में 60 से अधिक उत्पाद बेचती है और इसके पास 1,000 स्टॉकिस्ट और हजारों डीलरों का नेटवर्क है। एमडीएच की वेबसाइट के मुताबिक यह एक दिन में 30 टन मसालों का उत्पादन कर सकती है। इसी तरह, आची मसाला के करीब 3,000 डिस्ट्रिब्यूटर हैं। गौरतलब है कि एफएमसीजी सेगमेंट में एंट्री की घोषणा के कुछ दिनों बाद ही खबरें आई थी कि रिलायंस रिटेल ने प्योर ड्रिंक्स और ब्यूटी प्रोडक्ट्स ब्रांड इनसाइट कॉस्मेटिक्स से बेवरेज ब्रांड कैंपा कोला को खरीद लिया है।
क्या है मकसद
29 अगस्त को कंपनी की 45वीं वार्षिक आम बैठक में, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी, जो रिटेल बिजनेस का नेतृत्व करती हैं और कंपनी के बोर्ड में निदेशक हैं, ने एफएमसीजी में एंट्री की घोषणा करते हुए कहा था कि इस बिजनेस का उद्देश्य है प्रत्येक भारतीय की दैनिक जरूरतों को पूरा करने वाले हाई क्वालिटी वाले, किफायती प्रोडक्ट डेवलप और डिस्ट्रिब्यूट करना।
इन दिग्गजों से होगा मुकाबला
स्टेपल, होम, पर्सनल केयर और जनरल मर्चेंडाइज की श्रेणियों में कंपनी के पास पहले से ही अपने ब्रांड हैं और नये प्रयास के साथ, यह हिंदुस्तान यूनिलीवर, डाबर, नेस्ले और मैरिको के साथ मुकाबला करेगी। रिलायंस रिटेल के अपने पोर्टफोलियो में इंदौर की आकाश नमकीन कंपनी को भी शामिल करने की खबरे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये कंपनी रतलामी सेव, चिवड़ा और भेल जैसी नमकीन बनाती है। इस कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में मिठाइयां भी हैं। इनमें सोन पापड़ी, गुलाब जामुन और बेसन के लड्डू शामिल हैं। 1936 में मध्य प्रदेश की बिजनेस कैपिटल इंदौर से आकाश नमकीन की शुरुआत हुई थी। इस कंपनी के पास इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के प्रोडक्ट तैयार करने लायक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications