नयी दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन नए कृषि कानूनों का किसान विरोध कर रहे हैं। इस बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज को लेकर कई अफवाहें फैल रही हैं कि इन कानूनों के आने से कंपनी कृषि क्षेत्र में अपना दबदबा बनाएगी। इन्हीं अफवाहों के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सफाई दी है। कंपनी की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि इसकी कॉन्ट्रैक्ट या कॉर्पोरेट खेती में कदम रखने की कोई योजना नहीं है और यह किसानों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। रिलायंस के अनुसार इसने कभी भी कॉर्पोरेट या कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के लिए कृषि भूमि नहीं खरीदी और न ही इसकी आगे ऐसी कोई योजना है।
एमएसपी को रिलायंस का समर्थन
रिलायंस ने कहा कि उसकी सब्सिडरी रिलायंस रिटेल किसानों से सीधे अनाज नहीं खरीदती है। रिलायंस ने बयान में कहा कि हम अपने आपूर्तिकर्ताओं पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सिस्टम, और / या कृषि उपज के लिए लाभकारी मूल्य के लिए किसी भी अन्य तंत्र का सख्ती से पालन करने पर जोर देंगे। कंपनी ने कहा कि उसने किसानों से अनुचित लाभ हासिल करने के लिए कभी भी लंबी अवधि तक खरीदारी का कॉन्ट्रैक्ट नहीं किया या यह नहीं चाहा कि इसके आपूर्तिकर्ता किसानों से लाभाकारी मूल्य से कम पर फसल खरीदे और न ही ऐसा कभी करेंगे।
रिलायंस के टावरों को नुकसान
हाल के सप्ताहों में पंजाब में लगभग 1,500 मोबाइल टॉवर और टेलिकॉम गियरों को नुकसान पहुंचाया गया, जो रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडरी रिलायंस जियो के हैं। कथित तौर कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने ऐसा किया। कंपनी ने कहा कि उसने टावरों को नुकसान पहुंचाए जाने के खिलाफ पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की है। इसने उच्च न्यायालय से अपने कर्मचारियों और संपत्ति को नुकसान से बचाने के लिए आदेश जारी करने का आग्रह किया। कंपनी ने इसके लिए बिजनेस राइवल्स पर आरोप भी लगाया है।
रिलायंस के विरोध में किसान
कृषि कानूनों के विरोध के बीच नवंबर में किसानों के कुछ समूहों ने पंजाब के कुछ हिस्सों में रिलायंस फ्रेश स्टोर बंद कर दिए थे। कुछ किसानों को डर है कि नए कानून कॉर्पोरेट शोषण का रास्ता खोलेंगे और बड़ी कंपनियों द्वारा उनकी जमीन छीनी जा सकती है। हजारों किसान, विशेष रूप से पंजाब और हरियाणा से, दिल्ली की सीमाओं पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान तीनों नये कृषि कानूनों को वापस लिए जाने और एमएसपी सिस्टम को खत्म न किए जाने की गारंटी मांग रहे हैं।
किसानों और सरकार के बीच बातचीत
केंद्र और किसान संघ के नेताओं के बीच कई दौर की बातचीत हुई, मगर कोई नतीजा नहीं निकल सका। विरोध कर रहे किसानों को डर है कि नए कृषि सुधार कानून एमएसपी प्रणाली को खत्म कर देंगे और खेती का कॉर्पोरेटाइज कर देंगे। हालांकि केंद्र ने कहा है कि इन सुधारों से किसानों को लाभ होगा।
आज होगी बातचीत
केंद्र और किसान यूनियनों के बीच 4 जनवरी को बातचीत का एक और दौर आयोजित होगा। पिछले दौर में केंद्र और किसान यूनियनों ने विद्युत अधिनियम और पराली जलाने से जुड़े मुद्दों पर सहमति जताई थी। लेकिन दोनों प्रमुख मांगों पर कोई सहमति नहीं थी, जिसमें एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी और तीन कृषि कानूनों को वापस लेना शामिल है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications