Reliance-Disney Deal: भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने रिलायंस इंडस्ट्रीज और डिज्नी की भारतीय मीडिया एसेट्स के बीच 70,350 करोड़ रुपए के मर्जर को मंजूरी दे दी है. मर्जर को मंजूरी RIL के 47वें सालाना मीटिंग के ठीक पहले मिली है. CCI ने माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी साझा की है.
CCI ने पोस्ट में कहा कि C-2024/05/1155 आयोग वॉलिंटरी मॉडिफिकेशंस के कंप्लायंस के अधीन रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, वायकॉम18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड, डिजिटल18 मीडिया लिमिटेड, स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और स्टार टेलीविज़न प्रोडक्शंस लिमिटेड को शामिल करने वाले प्रस्तावित संयोजन को मंजूरी देता है. फरवरी 2024 में RIL की सब्सिडियरी कंपनी वायकॉम18 और डिज्नी की भारतीय यूनिट स्टार इंडिया ने अपने बिजनेस को मर्जर करने की योजना का खुलासा किया. इस मर्जर का उद्देश्य भारत के सबसे बड़े टीवी और डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म में से एक बनाना है.

Reliance-Disney मर्जर की डीटेल
एग्रीमेंट की शर्तों के मुताबिक वायकॉम18 के मीडिया ऑपरेशंस को कोर्ट द्वारा स्वीकृत व्यवस्था योजना के माध्यम से स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (SIPL) के साथ एकीकृत किया जाएगा. ज्वॉइंट वेंचर की वैल्यू पोस्ट-मनी आधार पर 70,350 करोड़ रुपए (8.5 बिलियन डॉलर) है. अपनी विकास रणनीति का समर्थन करने के लिए RIL उद्यम में 11,500 करोड़ रुपए (1.4 बिलियन डॉलर) का निवेश करेगी.
नई यूनिट का लक्ष्य 120 टीवी चैनल और दो स्ट्रीमिंग सेवाएँ प्रदान करके सोनी, नेटफ्लिक्स और अमेज़न जैसी प्रमुख कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा करना होगा. विलय 2024 की अंतिम तिमाही या 2025 की पहली तिमाही में पूरा होने की उम्मीद है.
Reliance-Disney Deal
नीता अंबानी मर्जर के बाद बनने वाली यूनिट की अध्यक्ष की भूमिका निभाएंगी. वॉल्ट डिज्नी के पूर्व कार्यकारी उदय शंकर वॉइस-प्रेसिडेंट के रूप में शामिल होंगे. नए बोर्ड में दस सदस्य होंगे. इसमें पांच RIL के नामित, 3 डिज्नी और दो स्वतंत्र निदेशक शामिल हैं. मर्जर एग्रीमेंट की शर्तों के मुताबिक ज्वॉइंट वेंचर का कंट्रोल RIL के पास होगा. इसमें RIL के पास 16.34%, वायकॉम 18 के पास 46.82% और डिज्नी के पास 36.84% हिस्सेदारी होगी.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications