नयी दिल्ली। एक नयी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 5 सालों में मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सबसे अधिक पूँजी बनायी है। 2014-19 के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने निवेशकों की संपत्ति में सबसे अधिक 5.6 लाख करोड़ रुपये का इजाफा किया है। मोतीलाल ओसवाल ने अपनी एनुअल वेल्थ क्रिएशन 2019 में खुलासा किया है कि टॉप 100 वेल्थ क्रिएटर्स यानी पूँजी सृजन करने वालों ने 2014 से 2019 के दौरान 49 लाख करोड़ रुपये की कैपिटल जोड़ी है। इनमें 5.6 लाख करोड़ रुपये के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज टॉप पर है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रमुख 100 वेल्थ क्रिएटर द्वारा बनायी गयी पूँजी यह अब तक की सबसे बड़ी राशि है। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज का 5.6 लाख करोड़ रुपये की कैपिटल जोड़ना भी आज तक सबसे अधिक है। बुधवार को जारी की गयी रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडियाबुल्स वेंचर्स और इंडसइंड बैंक सबसे बड़ी, सबसे तेज़ और सबसे स्थिर वेल्थ क्रिएटर रहे हैं।

दूसरे नंबर पर है इंडसइंड बैंक
इंडियाबुल्स वेंचर्स लगातार दूसरी बार सबसे तेज़ कैपिटल क्रिएटर रही है, जिसका स्टॉक रिटर्न 78 फीसदी की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर यानी सीएजीआर से बढ़ा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि बजाज फाइनेंस को टॉप 10 सबसे बड़े और सबसे तेज कैपिटल क्रिएटर में शामिल होने का खास सम्मान मिला है। हालांकि इस दौरान सरकारी क्षेत्र की कंपनियों की पूंजी में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई, बल्कि केवल सरकारी कंपनियाँ ही नयी कैपिटल जोड़ पायी हैं। इसके अलावा इंडसइंड बैंक 2009 से 2019 तक 10 वर्षों की अवधि में 49 फीसदी के सर्वाधिक उच्चतम सीएजीआर के साथ सबसे अधिक स्थिर कैपिटल क्रिएटर रहा है।
फाइनेंशियल सेक्टर ने लगातार तीसरे साल मारी बाजी
मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट में बताया गया है कि फाइनेंशियल सेक्टर 2014-19 के दौरान लगातार तीसरे साल फाइनेंशियल सेक्टर सबसे अधिक पूँजी बनाने वाला क्षेत्र रहा। इस सेक्टर में प्राइवेट बैंकों और गैर-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों ने अहम रोल निभाया है। इस दौरान जिन 9 सरकारी कंपनियों की संपत्ति में इजाफा हुआ है, उनमें इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, पावर ग्रिड, पेट्रोनेट एलएनजी, इंद्रप्रस्थ गैस, एलआईसी हाउसिंग, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और एनबीसीसी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें - रिलायंस जियो : पुराने प्लान रिचार्ज करवाने का यह है तरीका
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications