Reliance Industries Layoff: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में अपने वर्कफोर्स में लगभग 11% यानी कि 42,000 लोगों की कमी की है यानी कुल 42,000 लोगों ने अपनी जॉब से हाथ धोया है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज की कर्मचारी संख्या FY24 में 347,000 रह गई है जबकि एक साल पहले FY23 में यह संख्या 389,000 थी। कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, नए भर्ती की संख्या में भी एक तिहाई से अधिक की कटौती की गई और इसे 170,000 तक सीमित कर दिया गया। आइए आपको बताते हैं कि आखिर इस जॉब की कटौती के पीछे का क्या कारण है।

इस वजह से कंपनी में हुई छंटनी
भर्ती की संख्या में भी एक तिहाई से अधिक की कटौती के पीछे दो कारण हैं। पहला कोस्ट-एफिशिएंसी ड्राइव और दूसरा है कम हायरिंग। यह गिरावट खासकर रिटेल सेक्टर में आई है, जहां कंपनी के कई स्टोर बंद हुए और उनके विस्तार में भी कमी देखी गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अनुसार, FY24 में कुल स्वैच्छिक अलगाव FY23 की तुलना में कम थे, हालांकि कर्मचारियों के लाभ व्यय में 3% की वृद्धि हुई और यह 25,699 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। FY23 में यह वृद्धि पिछले साल की तुलना में 33% थी।
वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान, रिलायंस रिटेल ने 3,300 से ज्यादा नए स्टोर खोले हैं जिससे वर्ष के अंत में कुल स्टोर की संख्या 18,040 हो गई है।
क्या कंपनी में नहीं होगी हायरिंग?
रिलायंस इंडस्ट्रीज में घटती नौकरियों के बारे में एक्सपर्ट का कहना है कि रिलायंस में नौकरी नहीं आएंगी और कंपनी के नए बिजनेस मेच्योर हो रहे हैं इसलिए कंपनी इन नए बिजनेस को डिजिटल इनीशिएटिव्स से पर्याप्त समर्थन दे रही है।
अब वे अपने संचालन को बेहतर तरीके से मैनेज करने के लिए ऑप्टिमम स्ट्रेंथ पर हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि नए कारोबारी अवसरों के उभरने और रणनीति में बदलाव के साथ कंपनी में कर्मचारी नहीं बढ़ेंगे। कंपनी लागत प्रबंधन और दक्षता को बहुत अच्छी तरह समझती है।
Dell ने भी लिया हाल ही में ये फैसला
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डेल की सेल्स टीम ने कंफर्म किया है कि कई लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया है और मैनेजर्स के अलावा डायरेक्टर और वीपी भी छंटनी से प्रभावित हुए हैं। डेल अपनी सेल्स डिवीजन में एक बड़े री-ऑर्गेनाइजेशन पर काम कर रही है। इस बदलाव की वजह से डेल के लगभग 10 फीसदी कर्मचारियों की नौकरी चली जाएगी और डेल के कुल 12,500 कर्मचारी इस बदलाव का शिकार बनेंगे।
छंटनी की मुख्य वजहों में से एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है। Dell ने कहा कि कंपनी अपनी गो-टू-मार्केट टीमों की रीस्ट्रक्चरिंग कर रही है और साथ ही अपने कस्टमर्स और स्टेकहोल्डर्स के लिए इनोवेशन, वैल्यू और सर्विस को बढ़ाने के लिए इनवेस्टमेंट को बढ़ा रही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications