Reliance Q3 Results: रिलायंस इंडस्ट्रीज के क्वार्टर 3 का रिजल्ट भी आ चुका है। जैसी एक्केसपर्ट्स के द्वारा उम्मीद की जा रही थी लगभग इसका रिजल्ट वैसा ही है। आज यानी 19 जनवरी को रिलायंस इंडस्ट्रीज के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि इस वित्तीय तिमाही में कंपनी को 19641 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि रिलायंस के प्रॉफिट में यह सालाना स्तर पर 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इसके अलावा कंपनी का राजस्व भी 2.28 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के क्वार्टर 3 का रिजल्ट आने से पहले इसके शेयर्स में कुछ खास तेजी देखने को नहीं मिली है। आज रिलायंस जिओ का भी रिजल्ट आया है और उसमें भी कंपनी को पिछली तिमाही और पिछले साल के मुकाबले बढ़ोतरी देखने को मिली है, जो कि रिलायंस के लिए अच्छा संकेत है।

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि इस तीसरी तिमाही में रिलायंस ने सभी व्यवसायों में वृद्धि दर्ज की गई, रिलायंस का तिमाही ईबीआईटीडीए 44,678 करोड़ रुपए रहा, जो कि सालाना आधार पर 16.7 प्रतशत अधिक है। जानकारी के लिए बता दें कि इस बार कंपनी ने लगभग सभी बिजनेस सेगमेंट ग्रोथ दर्ज की है।
वहीं अगर कंपनी के कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट की बात की जाए यह सालाना आधार पर 3.2 प्रतिशत तक बढ़ा है। इस क्वार्टर के रिजल्ट में दी जा रही जानकारी के अनुसार इस बार का रिलायंस का कंसॉलिडेटेड शुद्ध मुनाफा बढ़कर 2.48 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया है। अगले पिछले क्लार्टर की बात कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 2.41 लाख करोड़ रुपए का था।
आपको बताते चलें कि इस बात को लेकर कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस ने अपने हर बिजनेस सेगमेंट बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
आपकी जानकारी कोे लिए बता दें कि इस तिमाही में पूंजीगत व्यय 30,102 रुपए करोड़ (3.6 बिलियन डॉलर) रहा, इसमें 5G रोल-आउट, रिटेल के बुनियादी ढांचे का विस्तार और न्यू एनर्जी बिजनेस में निवेश शामिल हैं।
आपको बता दें कि रिलायंस ने वित्त वर्ष 2023-24 के तीसरे क्वार्टर में रिलायंस ने कुल 252 नए स्टोर खोले। रिलायंस के अब कुल 18,774 स्टोर हो गये हैं। अगर आप इन स्टोर्स के टोटल एरिया की बात करें तो अब तक इन स्टोर्स का कुल क्षेत्रफल 7.29 करोड़ वर्ग फीट के आसपास तक हो गया है।
रिपोर्ट में यह बी बताया गया है कि रिलायंस रिटेल का कुल फ़ुटफ़ॉल 28.2 करोड़ रहा जो साल दर साल के हिसाब से 40.3 प्रतिशत तक अधिक है। बता दें कि कंपनी के डिजिटल कॉमर्स और न्यू कॉमर्स व्यवसायों में अच्छी वृद्धि देखने को मिली है। इन बिजनेस से कंपनी का राजस्व यानी रिवेन्यू 19 प्रतिशत तक बढ़ गया है।
वहीं रिलायंस ऑइल और गैस सेगमेंट के तीसरे क्वार्टर का रिवेन्यू 50.2 प्रतिशत बढ़कर 6,719 करोड़ रुपए तक हो गया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications