Reliance Q4 Results: कई कंपनियों ने अपने चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। आज शुक्रवार को भारत की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चौथी तिमाही के नतीजे जारी हो गए हैं। चौथी तिमाही(जनवरी से मार्च) में कंपनी का नेट प्रॉफिट 19,407 करोड़ रुपये रहा है। इसके साथ ही कंपनी ने डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

Reliance Q4FY25 Results की डिटेल्स
वहीं, वित्त वर्ष 2023-24 की इसी तिमाही के दौरान 18,951 करोड़ रुपये रहा था। चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशन 2,64,573 करोड़ रुपये है, पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के दौरान 2,40,715 करोड़ रुपये था। कंपनी का EBITDA (Annual consolidate EBITA) पिछले साल की तुलना में 2.9% बढ़कर ₹1,83,422 करोड़ (करीब $21.5 बिलियन) हो गया।
इसमें कंज्यूमर्स से जुड़े बिजनेस (जैसे रिटेल और जियो) का बड़ा योगदान रहा है। रिलायंस का तिमाही मुनाफा EBITDA यानी Quarterly EBITDA सलाना आधार पर 3.6% बढ़कर ₹48,737 करोड़ (करीब $5.7 बिलियन) हो गया।
रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चौथी तिमाही में कंपनी की प्रमुख बिजनेस सेगमेंट्स से हुई कमाई के बारे में बताएं तो इसमें ऑयल टू केमिकल्स- ₹1,64,613 करोड़, ऑयल एंड गैस- ₹6,440 करोड़, रिटेल- ₹88,637 करोड़, डिजिटल सर्विसेस (जैसे जियो आदि)- ₹40,861 करोड़
जियो प्लेटफॉर्म्स का मुनाफा
डिजिटल सर्विसेस की बात करें तो, मार्च तिमाही में जियो प्लेटफॉर्म्स का मुनाफा (EBITDA) 18.5% बढ़कर ₹17,016 करोड़ हो गया। इसी तिमाही में जियो का नेट प्रॉफिट 25.7% बढ़कर ₹7,022 करोड़ रहा है। जियो ने इस तिमाही में 61 लाख नए कस्टमर्स जोड़े है। यह बढ़त टैरिफ बढ़ने के बाद भी ग्राहकों के जुड़े रहने और होम ब्रॉडबैंड कनेक्शन की लगातार बढ़त की वजह से हुई है।
रिलायंस रिटेल
मार्च 2025 तिमाही में रिलायंस रिटेल की कमाई ₹88,620 करोड़ रही, जो पिछले साल की तुलना में 15.7% ज्यादा है। इस तिमाही में रिलायंस रिटेल का EBITDA (मुनाफा) 14.3% बढ़कर ₹6,711 करोड़ रहा। EBITDA मार्जिन 8.5% रहा।
कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान
कंपनी बोर्ड ने 31 मार्च, 2025 को खत्म हुए फाइनेंशियल ईयर के लिए 10 रुपये प्राइस वाले प्रति इक्विटी शेयर पर 5.50 रुपये का डिविडेंड देने की भी रिकमेंडेशन दिया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications