नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने 2020 हैप्पी न्यू ईयर ऑफर फरवरी में भी बंद नहीं किया है। हालांकि यह किसी भी दिन बंद होने वाला है। इस ऑफर को लांच करते वक्त रिलायंस जियो ने कहा था कि यह एक लिमिटेड पीरियड ऑफर है। ऐसे में माना जा रहा था कि यह ऑफर जनवरी के अंत में बंद हो जाएगा। ऐसे में अगर किसी ने अभी तक इस सस्ते 1 साल के रिचार्ज का फायदा नहीं उठाया है तो उसके लिए मौका है। इस ऑफर के तहत 1 साल की वैलेडिटी के साथ सब कुछ मिलेगा। वहीं अगर आपके पास कोई भी मोबाइल हैंडसेट नहीं है तो इस ऑफर के साथ 1 साल की वैलेडिटी के साथ हैंडसेट भी लिया जा सकता है।
आइये जानते है कि
-कितने रुपय में मिलेगा यह रिचार्ज प्लान
-2020 हैप्पी न्यू ईयर के अन्य फायदे
-फ्री में कैसे मिलेगा हैंडसेट
सबसे पहले जानें रिलायंस जियो 2020 हैप्पी न्यू ईयर ऑफर
2020 हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के तहत 2020 रुपये में 1 साल की वैलेडिटी मिलेगी। वहीं 1 साल तक जियो से जियो अनलिमिटेड कॉलिंग फ्री रहेगी। वहीं दूसरे नेटवर्क पर कॉल के लिए 12000 मिनट फ्री में मिलेंगे। इसके अलावा रोज 1.5 जीबी डेटा के साथ 100 एसएमएस भी रोज फ्री में मिलेंगे। इसके साथ जियो ऐप्स का लाभ भी मिलेगा। रिलायंस जियो ने हाल ही में अपने 1 साल के रिचार्ज प्लान की कीमत बढ़ा दी है। इसके बाद जियो का 1 साल के रिचार्ज प्लान अब 2199 रुपये में मिलेगा। लेकिन 2020 हैप्पी न्यू ईयर के तहत सारी सुविधा 2020 रुपये मिल रहा है। इस प्रकार सस्ते में 1 साल का रिचार्ज प्लान लिया जा सकता है।
जियोफोन फ्री में लेने का जानें ऑफर
रिलायंस जियो के 2020 हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के तहत अगर आपके पास मोबाइल हैंडसेट नहीं है तो आप जियोफोन फ्री में ले सकते हैं। इस ऑफर के तहत जियोफोन हैंडसेट फ्री में दिया जा रहा है। इस हैंडसेट के साथ 365 दिनों तक जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा रोज 0.5 जीबी डेटा फ्री में दिया जाएगा।
ये है एयरटेल का 1 साल का रिचार्ज प्लान
-एयरटेल के पास भी 1 साल के 2 रिचार्ज प्लान हैं। इनमें पहला है 1498 रुपये वाला रिचार्ज प्लान। इसमें 365 दिन की वैलेडिटी मिलती है। इसमें पूरे साल में केवल 24 जीबी डेटा मिलेगा।
-इसके अलावा दूसरा रिचार्ज प्लान है 2398 रुपये वाला। इसमें 365 दिनों तक डेली 1.5 जीबी डेटा दिया जाता है।
ये है वोडाफोन का 1 साल का रिचार्ज प्लान
-वोडाफोन के पास भी एक साल के 2 रिचार्ज प्लान हैं। इसमें से पहला है1499 रुपये वाला। इसमें 365 दिन की वैलेडिटी मिलती है। इस रिचार्ज प्लान में पूरे साल में 24 जीबी डेटा दिया जा जाता है।
-इसके अलावा दूसरे रिचार्ज प्लान में 2399 रुपये में 365 दिनों की वैलेडिटी मिलती है। वहीं डेली 1.5 जीबी डेटा दिया जाता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications