नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। कंपनी ने 5 नये डेटा वाउचर लॉन्च किए हैं। ये डेटा वाउटर जियो फोन ग्राहकों के लिए लॉन्च किए गए हैं। केवल जियो फोन यूजर ही इन डेटा वाउचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। जियो के नये 5 डेटा वाउचर्स की शुरुआती कीमत सिर्फ 22 रु है, जबकि सबसे महंगा वाउचर 152 रु का है। आइए जानते हैं पांचों डेटा वाउचर्स की डिटेल।
22 रु, 52 रु और 72 रु वाले प्लान
नये लॉन्च किए गए प्लान्स की कीमत 22 रु, 52 रु, 72 रु, 102 रु और 152 रु है। पहले बात करते हैं 22 रु, 52 रु और 72 रु वाले प्लान की। 22 रु वाले डेटा वाउचर में कुल 2 जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। 52 रु और 72 रु वाले प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिनों की ही है। 52 रु वाले प्लान में आपको 28 दिनों के लिए कुल 6 जीबी डेटा मिलेगा। वहीं 72 रु वाले प्लान में ग्राहकों को रोज आधा जीबी (500 एमबी) डेटा दिया जाएगा। इन तीनों में से किसी भी प्लान में आपको कोई अन्य बेनेफिट नहीं मिलेगा, जिनमें कॉलिंग और एसएमएस शामिल हैं।
102 रु और 152 रु वाले प्लान
102 रु और 152 रु वाले दोनों डेटा वाउचर्स की वैलिडिटी भी 28 दिनों की ही है। इनमें 102 रु वाले प्लान में आपको 28 दिनों रोज 1 जीबी डेटा मिलेगा। वहीं 152 रु वाले प्लान में ग्राहकों को रोज 2 जीबी डेटा दिया जाएगा। ऊपर बताए गए तीनों डेटा वाउचर्स की तरह इन दो प्लान्स में भी ग्राहकों को सिर्फ डेटा बेनेफिट ही मिलेगा। कॉलिंग, एसएमएस या अन्य किसी बेनेफिट के आपको अलग से रिचार्ज कराना पड़ेगा।
जियो फोन ग्राहकों के लिए ऑल-इन वन प्लान
जियो फोन ग्राहकों के लिए पहले से 5 ऑल-इन वन प्लान मौजूद हैं। इन पांचों प्लान्स में आपको डेटा के साथ साथ कॉलिंग, एसएमएस और जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इन प्लान्स की कीमत है 75 रु, 125 रु, 155 रु, 185 रु और 749 रु। आगे जानिए इन पांचों प्लान्स की डिटेल।
75 रु, 125 रु और 155 रु
75 रु, 125 रु और 155 रु वाले तीनों प्लान्स की वैलिडिटी 28 दिनों की है। 75 रु वाले प्लान में आपको रोज 100 एमबी डेटा, 50 एसएमएस, अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट और जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। 125 रु वाले प्लान में रोज 500 एमबी डेटा और कुल 300 एसएमएस मिलते हैं। इस प्लान के बाकी बेनेफिट 75 रु वाले प्लान जैसे ही हैं। इसी तरह 155 रु वाले प्लान में रोज 1 जीबी डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलेंगे। अन्य बेनेफिट 75 रु और 125 रु वाले प्लान्स की ही तरह हैं।
185 रु और 749 रु वाले प्लान्स
185 रु वाले प्लान में आपको 28 दिनों तक रोज 2 जीबी डेटा, 100 एसएमएस, अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट और जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। आखिर में बात करते हैं 749 रु वाले प्लान की। ये एक लंबी अवधि वाला है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान को 28-28 दिनों की 12 अवधियों या साइकिल में बांटा जाता है। हर साइकिल के लिए आपको 2 जीबी डेटा और कुल 50 एसएमएस मिलेंगे। बाकी अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट और जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications