Reliance Jio News: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि जनवरी का महीना रिलायंस जियो के लि्ए बेहतरीन रहा है। वहीं अगर बात की जाए वोडाफोन आईडिया की तो इसे एक बार से फिर से एक और झटका लगा है। जहां जियो का कंज्यूमर बेस बढ़ा है वहीं वोडाफोन और आईडिया को 15 लाख ग्राहकों ने छोड़ दिया है। हालांकि भारती एयरटेल के ग्राहको की संख्या में वृद्धि देखने को मिली है।
अगर बात करें जियो की तो जनवरी का महीना इस टेलीकॉम कंपनी के लिए शानदार रहा है। ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार जियो ने अकेले साल 2024 के जनवरी में 42 लाख वायरलेस ग्राहकों को जोड़ा है। वहीं एयरटेल के द्वारा 7.5 लाख ग्राहको को अपने साथ जोड़ा गया है।

बढ़ा है कंज्यूमर बेस
नए ग्राहकों के जुड़ने से दोनो कंपनी के कंज्यूमर बेस में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। जनवरी महीने की लास्ट तक जियो मोबाइल आपकी आंखों की संख्या पर 46.4 करोड़ हो गई थी। 7.5 लाख की बढ़त के साथ भारतीय एयरटेल की कंज्यूमर्स कीटोटल संख्या 38.2 करोड़ के आसपास पहुंच गई है। जहां यह दोनों टेलीकॉम कंपनियां बेहतर प्रदर्शन कर रही है, वहीं वोडाफोन और आइडिया की स्थिति दिन पर दिन खराब होती जा रही है।
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा पेश किए गए आंकड़ों से साफ पता चलता है कि 15 लाख कस्टमर को खोने के बाद वोडाफोन आइडिया का टोटल कंज्यूमर बेस घटकर 22.1 करोड़ के आसपास रह गया है।
रिलायंस ने जनवरी में जोड़ी सबसे ज्यादा कस्टमर्स
अगर बात करें रिलायंस जिओ की तो जनवरी 2024 उसके लिए शानदार रहा है। रिलायंस जिओ ने जनवरी में जो 42 लाख ग्राहक जोड़े हैं, यह पिछले 1 साल में कस्टमर जोड़ने की सबसे बड़ी संख्या है। इसके पहले साल 2023 के जुलाई महीने में कंपनी में 39 लाख यूजर्स को जोड़ा था। उसे समय भी वोडाफोन और आइडिया के कस्टमर की संख्या में गिरावट दर्ज की थी और वीआई को करीब 13 लाख कस्टमर्स अलविदा कह दिया था।
अब सभी की निगाहें चौथे क्वार्टर के रिजल्ट पर टिकी हुई है जिनमें पता चलेगा कि कि टेलीकॉम कंपनी ने इस क्वार्टर में कितनी कमाई की है। जारी किए गए आंकड़ों से एक्सपर्ट कयास लगा रहे हैं। उनका मानना है कि जिओ को चौथे क्वार्टर में अच्छा खासा मुनाफा देखने को मिल सकता है, वहीं वोडाफोन और आइडिया की हालत और भी खराब हो सकती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक एयरटेल को पिछले फाइनेंशियल ईयर के चौथे क्वार्टर में प्रॉफिट देखने को मिल सकता है। हालांकि भले ही इसका प्रॉफिट का मार्जिन जिओ जितना बड़ा ना हो फिर भी कंपनी को नुकसान नहीं होगा।
क्या है वीआई के शेयर्स का हाल
अगर हम बात करते हैं वोडाफोन आइडिया लिमिटेड की तो आज 10:01 तक इस कंपनी के शेयर में 1.43 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयर इस समय तक 13.75 के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। अगर पिछले 1 साल की बात की जाए तो इस कंपनी के शेयर्स ने अपने निवेशकों को 123.58 की स्थिति तक का रिटर्न दिया है। इसका पिछले 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 18.4 उपरी और निचला स्तर 5.8 रुपए रहा है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications